
मुंबई में आलीशान घरों की बात हो तो बड़े सितारों और बिजनेसमैन के घर अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी का पवई स्थित पेंटहाउस अपनी खासियत की वजह से सुर्खियों में है. करीब 25,000 वर्गफुट में फैले इस पेंटहाउस से पवई और विहार झील का खूबसूरत व्यू दिखाई देता है. खास बात यह है कि इस एस्टेट का तापमान मुंबई के बाकी हिस्सों की तुलना में करीब 2°C कम रहता है. यह बात खुद निरंजन हीरानंदानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी.
आखिर क्यों रहता है तापमान कम?
हीरानंदानी के मुताबिक, उनके एस्टेट का तापमान मुंबई के दूसरे हिस्सों की तुलना में करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम रहता है. उन्होंने इसके पीछे आसपास की हरियाली और बेहतर शहरी योजना को बड़ी वजह बताया. इलाके में खुले स्थान और पेड़-पौधे होने से यहां का माहौल शहर के घने कंक्रीट वाले हिस्सों से अलग नजर आता है.
सिर्फ घर नहीं, पूरी टाउनशिप की सोच
हीरानंदानी ने बातचीत में बताया कि अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहते हुए उन्होंने सड़क, ड्रेनेज, पानी और सीवेज जैसी कई समस्याएं देखीं. इसी अनुभव के बाद उनके मन में ऐसी टाउनशिप विकसित करने का विचार आया, जहां इन सुविधाओं की पहले से बेहतर योजना बनाई जाए.
हरियाली पर दिया गया खास ध्यान
पवई को विकसित करने के दौरान हरियाली और खुले स्थानों पर भी ध्यान दिया गया. यही वजह है कि यहां बड़े शहर के बीच रहने के बावजूद आसपास का माहौल कुछ अलग महसूस होता है. पेंटहाउस की खासियत सिर्फ इसका बड़ा आकार या लग्जरी नहीं, बल्कि झीलों और हरियाली से घिरा इसका वातावरण भी है.
यह भी पढ़ें: Expiry देखते ही फेंक देते हैं सामान? किचन की ये चीजें अभी भी आ सकती हैं काम
The post मुंबई के इस अरबपति का घर क्यों रहता है 2°C ठंडा? जानें 25,000 वर्गफुट में बने पेंटहाउस का राज appeared first on Prabhat Khabar.


