लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नवरात्रि व्रत में ट्राई करें मिथिला की प्रसिद्ध मखाने की खीर, मिलेगी भरपूर एनर्जी; ऐसे करें तैयार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Makhana Kheer Recipe: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. नवरात्र के नौ दिन लोग व्रत रखते हैं और खाने में शुद्ध और हल्की चीजों को ही प्रेफर करते हैं. मखाने की खीर ऐसे में एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है. इसकी खास बात यह है कि इस खीर में चावल की जरूरत नहीं होती, फिर भी इसका स्वाद चावल की खीर से भी बेहतर लगता है.

मिथिला की खास पहचान है मखाने की खीर

बिहार के मिथिला में मखाने की खीर एक बहुत ही फेमस डिश है. इसे पूरे मिथिला में त्योहारों के मौके पर बड़े चाव से बनाया जाता है. अब यह डिश मिथिला से निकलकर पूरे भारत में खाई जाती है. मिथिला मखाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है. आज भी दरभंगा और मधुबनी जैसे शहरों में पारंपरिक ओखली-मूसल से मखाने कूटकर यह खीर बनाई जाती है.

स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

मखाने की खीर केवल स्वाद में ही अच्छी नहीं होती, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलते हैं. यह पेट को हल्का रखने में मदद करती है, साथ ही व्रत के दौरान एनर्जी देने के लिए भी यह एक बढ़िया डिश हो सकती है.

मखाने की खीर के लिए सामग्री

मखाने की खीर बनाने के सबसे पहले 2 कप मखाना, 2 से 3 कप दूध, 1 चम्मच देसी घी, कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता, स्वादानुसार चीनी, ½ छोटा चम्मच केसर के धागे और 2 चम्मच इलायची पाउडर लें.

ऐसे तैयार करें

मखाने की खीर सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक भूनें. इसके बाद भुने हुए मखाने को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर आधे मखाने को मिक्सी या ओखली में दरदरा कूट या पीस लें और आधे मखाने को साबुत रखें. अब एक भारी तले की कढ़ाई लें और इसमें दूध उबालें. दूध उबल जाने के बाद आंच धीमी रखें और इसे गाढ़ा होने दें. उबलते हुए दूध में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर के धागे डाल दें. अब दूध में पीसे हुए और साबुत दोनों मखाने डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद इसे धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकने दें, जब तक खीर गाढ़ी या मलाईदार न हो जाए. अंत में चीनी या मिश्री पाउडर और इलायची मिला दें. इसके बाद 1 से 2 मिनट तक पकने दें और फिर गैस बंद कर दें. अब आपकी सेहतमंद और स्वादिष्ट मखाने की खीर तैयार है.

यह भी पढ़ें: पान खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

The post नवरात्रि व्रत में ट्राई करें मिथिला की प्रसिद्ध मखाने की खीर, मिलेगी भरपूर एनर्जी; ऐसे करें तैयार appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment