लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खट्टी-मीठी चटनी का लेना है मजा? टमाटर और खजूर से झटपट तैयार करें ये स्वादिष्ट रेसिपी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Tomato Dates Chutney Recipe: टमाटर और खजूर की चटनी स्वाद में खट्टी-मीठी होती है और इसे पराठे, पकौड़े, समोसे या खाने के साथ आसानी से परोसा जा सकता है. इसमें टमाटर की हल्की खटास और खजूर की प्राकृतिक मिठास मिलकर स्वाद को खास बना देती है. अगर आप रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गई हैं, तो इस आसान रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई कर सकती हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

Tomato Dates Chutney Recipe: चटनी बनाने के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”4-5 पके हुए टमाटर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”8-10 बीज निकले हुए खजूर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1-2 हरी मिर्च”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ चम्मच जीरा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”स्वादानुसार नमक”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”थोड़ा सा अमचूर पाउडर या नींबू का रस”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जरूरत के अनुसार गुड़”}

ऐसे तैयार करें टमाटर और खजूर की चटनी

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह धोकर मोटे टुकड़ों में काट लें. खजूर के बीज निकालकर उन्हें भी छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर खजूर ज्यादा सख्त हैं, तो उन्हें कुछ देर गुनगुने पानी में भिगो दें. इससे वे नरम हो जाएंगे और चटनी आसानी से तैयार हो जाएगी.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब एक पैन में टमाटर, खजूर और हरी मिर्च डालें. इसमें थोड़ा पानी डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. टमाटर नरम होने लगें और खजूर भी अच्छी तरह मुलायम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

पके हुए टमाटर और खजूर को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सर जार में डालें. इसमें जीरा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह पीस लें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अगर मिश्रण बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो थोड़ा पानी डालकर दोबारा पीस सकती हैं. चटनी को बिल्कुल महीन रखना है या हल्का दरदरा, यह आप अपनी पसंद के हिसाब से तय कर सकती हैं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब तैयार पेस्ट को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं. अगर चटनी में खटास कम लग रही है, तो थोड़ा अमचूर पाउडर या नींबू का रस डालें. वहीं ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद नहीं है, तो थोड़ा गुड़ डालकर स्वाद को बैलेंस किया जा सकता है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

चटनी को कुछ मिनट तक पकाते रहें, जब तक यह थोड़ी गाढ़ी न हो जाए. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि यह पैन के तले में चिपके नहीं.

“}

यह भी पढ़ें: 5 दालों और मसालों से बनाएं ऐसी खिचड़ी, स्वाद में लगेगी एकदम लाजवाब

समोसे से लेकर पराठे तक के साथ करें सर्व

चटनी तैयार होने के बाद इसे एक कटोरी में निकाल लें. इसे गर्मागर्म पकौड़े, समोसे, कचौड़ी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है. दाल-चावल या रोज के खाने के साथ भी इसकी थोड़ी मात्रा स्वाद बढ़ा सकती है. अगर चटनी बच जाए, तो इसे साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें. निकालते समय हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.

स्वाद के हिसाब से करें बदलाव

इस चटनी की खासियत यह है कि आप इसका स्वाद अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकती हैं. ज्यादा तीखा पसंद है तो हरी मिर्च बढ़ा दें, ज्यादा मीठा स्वाद चाहिए तो थोड़ा गुड़ या खजूर बढ़ा सकती हैं.

इसी तरह खटास के लिए नींबू का रस या अमचूर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह घर पर ही कुछ आसान सामग्री से टमाटर और खजूर की स्वादिष्ट खट्टी-मीठी चटनी तैयार हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: बाजरे के आटे से ऐसे बनाएं कुरकुरा भरवां पराठा, दही-अचार के साथ लगेगा लाजवाब

The post खट्टी-मीठी चटनी का लेना है मजा? टमाटर और खजूर से झटपट तैयार करें ये स्वादिष्ट रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment