लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस फ्राइडे ‘दृश्यम 3’ के साथ 4 फिल्मों का क्लैश, बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इसमें कई बार लंबे वीकेंड का सारी फिल्मों का फायदा मिल जाता है तो कई बार ऐसा होता है कि एक ही फिल्म फायदा उठा पाती है और एक को घाटे का सौदा करना पड़ता है. ऐसे में इस फ्राइडे यानी कि 2 अक्तूबर को बॉलीवुड की दो फिल्मों का टकराव देखने के लिए मिलने वाला है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

दरअसल, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस वीक थिएटर में दस्तक देने वाली है, जिसे 2 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फैंस को भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसी के साथ ही हिंदी की एक और साउथ की चार फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं. देखिए लिस्ट…

‘प्रेम कीटाणु’

2 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ को टक्कर देने के लिए अपारशक्ति खुराना आ रहे हैं. वो मलयालम फिल्म ‘प्रेमलु’ का हिंदी रीमेक ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर आ रहे हैं, जिसमें अपारशक्ति खुराना ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में वीर पहाड़िया, राकेश बेदी जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं.

Prem Keetanu (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

सिगमा

संदीप किशन की फिल्म ‘सिगमा’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है. पहले इसे 31 जुलाई को रिलीज किया जाना था. लेकिन इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था, जिसकी वजह से फिल्म को गांधी जयंती के  मौके पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में फरिया अबदुल्लाह, राज सुंदरम, संपत राज और शिव पंडित जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.

Sigma (2026) - Cast, Reviews & Showtimes - District

डॉन्ट ट्रबल द ट्रबल

फेंटसी ड्रामा फिल्म ‘डॉन्ट ट्रबल द ट्रबल’ भी 2 अक्तूबर को रिलीज होगी, जिसमें फहाद फासिल, सारा पालेकर जैसे कलाकार भी हैं. इसे एसएस राजामौली द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है. ऐसे में दमदार स्टार कास्ट के साथ ही ये राजामौली का नाम जुड़ने से और भी स्पेशल हो गई है. इसे तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा. पहले इसे 11 सितंबर को रिलीज किया जाना था.

परेशानी को बढ़ाओ मत (2026) - कलाकार, समीक्षाएँ और शो टाइम

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड में गाड़े झंडे, ‘आवारापन 2’ समेत 6 हिंदी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बट्टा

वहीं, तमिल की क्राइम ड्रामा फिल्म भी रिलीज हो रही है, जिसका टाइटल ‘बट्टा’ है. इसमें विजय सेतुपति जैसे एक्टर लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सेट पर बुनी गई है. इसे गांधी जयंती से एक दिन पहले 1 अक्तूबर को रिलीज किया जा रहा है. 

Baththa (2026) - Cast, Reviews & Showtimes - District

येझु कदल येझु मलाई

रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘येझु कदल येझु मलाई’ को इस हफ्ते सिनेमाघरों में दसतक देने वाली है. इसमें ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ के स्टार नवीन पॉली और उनके साथ अंजलि, सूरी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.  फिल्म को गांधी जयंती से एक दिन पहले 1 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. 

Yezhu Kadal Yezhu Malai (2024) - IMDb

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग और स्टार कास्ट

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म को रिलीज से पहले ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10.11 करोड़ का कलेक्शन ब्लॉक सीट के साथ कर लिया है और बिना ब्लॉक सीट के इसने 6.01 करोड़ कमा लिए हैं. खबर लिखे जाने तक फिल्म के 2.62 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. इसे 12,684 शोज भी मिले हैं. इसके अलावा कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रिडिक्शन को लेकर कहा जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.

हिट फ्रेंचाइजी है ‘दृश्यम 3’ 

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी हिट फ्रेचाइजी का तीसरी सीक्वल है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 110.40 करोड़ तो ‘दृश्यम 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ का कारोबार किया था. ऐसे में हिट फ्रेंचाइजी होने का फायदा इसके तीसरे सीक्वल को मिलेगा क्योंकि इसे वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत नहीं है, जो कि पहले से ही मजबूत है. वहीं, अजय देवगन ने भी सस्पेंस क्रिएट कर दिया है कि ये इस फिल्म का कनक्लूजन है तो यहां सवाल पहले ही खड़ा हो गया है कि विजय सालगांवकर और उसकी फैमिली पकड़ी जाएगी या नहीं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment