लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ग्रीस के एथेंस में बड़ा हादसा, धमाके के बाद ढही बिल्डिंग, 6 की दर्दनाक मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ग्रीस की राजधानी एथेंस के ऐतिहासिक क्षेत्र प्लाका में दर्दनाक हादसा हो गया. प्राचीन एक्रोपोलिस के पास शुक्रवार को एक धमाका हुआ, जिसकी वजह से बिल्डिंग ढह गई. इसकी वजह से कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में चार अमेरिकी भी शामिल हैं. फायर ब्रिगेड और सुरक्षादलों ने मलबे से छह शव बरामद किए हैं. धमाका किस वजह से हुआ, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. 

‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट मुताबिक, एथेंस की इमरजेंसी टीम ने जिन छह शवों को बरामद किया है, उनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. मारे गए लोगों में इमारत की ऊपरी मंजिल के एक फ्लैट में रहने वाले 77 और 78 साल के एक ब्रिटिश पति और उनकी ग्रीक पत्नी भी शामिल थे.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

शहर के वॉइस-मेयर पेरिस चारलाफ्तिस ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘शवों को मोर्चरी भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. अब हमारा पूरा ध्यान धमाके की वजह पता लगाने पर है. हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि पूरी बिल्डिंग ढह गई.’

थर्मल कैमरे और जियोफोन का हो रहा इस्तेमाल

रेस्क्यू टीम अभी भी मलबे को हटाने पर काम कर रही है. इस दौरान थर्मल कैमरे और जियोफोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी मदद से किसी जीवित व्यक्ति या शव का पता लगाने में मदद मिलेगी. मलबे को हटाने के लिए कई भारी मशीनें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही स्निफर डॉग की भी मदद ली जा रही है. 

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार अमेरिकी नागरिक थे, जो इमारत की पहली मंजिल पर किराए पर रह रहे थे. अहम बात यह है कि वे कुछ ही घंटों बाद अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन हादसे में उनकी जान चली गई.

यह भी पढ़ें : कभी इंजन फेल तो कभी पोल से टक्कर, IndiGo के विमानों में बार-बार क्यों आ रही दिक्कत?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment