लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विंबलडन मैच देखने पहुंचीं अनन्या पांडे, जानें टिकट से लेकर रहने तक का पूरा खर्चा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक टूर्नामेंट ‘विंबलडन’ को लाइव देखना हर खेल प्रेमी का सपना होता है. हाल ही में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास बेज कलर की स्टाइलिश ड्रेस में रॉयल बॉक्स से मैच का लुत्फ उठाती दिखीं, तो वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में रेड हॉट लुक में महफिल लूटती नजर आईं. लारा दत्ता और श्रीलीला जैसे कई भारतीय सितारे भी यहां पहुंचे, लेकिन क्या आप जानते हैं विंबलडन मैच देखने में कितना खर्च आ सकता है.

ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट
अगर आप भारत से विंबलडन का रोमांच स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए अच्छी-खासी रकम खर्च करनी होगी. विंबलडन के टिकट हासिल करना दूसरे टेनिस टूर्नामेंट्स जितना आसान नहीं होता. इसके लिए कई अलग-अलग तरीके हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विंबलडन दुनिया का इकलौता ऐसा बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है, जो आम जनता को मैच के दिन ही बेहद सस्ती टिकटें ऑफर करता है. सबसे पहले बात करते हैं ‘द क्यू’ की. अगर आप वीआईपी टिकटों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते, तो मैच वाले दिन सुबह जल्दी लाइन में लग सकते हैं. यहां आपको करीब 3,500 हजार से 5,500 हजार में ‘ग्राउंड पास’ मिल जाता है. इस पास से आप सेंटर कोर्ट को छोड़कर बाकी सभी कोर्ट्स पर जाकर स्टार खिलाड़ियों को बेहद करीब से खेलते देख सकते हैं. 

अगर आप सेंटर कोर्ट या कोर्ट नंबर-1 जैसे मेन शो कोर्ट्स पर मैच देखना चाहते हैं, तो ऑफिशियल बैलट (लॉटरी) के जरिए मिलने वाली टिकटों की कीमत करीब 90 से 300 पाउंड (लगभग 10,000 से 33,000 हजार) तक होती है. हालांकि, मैचों की जबरदस्त मांग के चलते रीसेल मार्केट में यही टिकटें कई गुना महंगी होकर लाखों रुपये तक में बिक जाती हैं.

रईसों के लिए सबसे आसान ऑप्शन
अगर बजट कोई परेशानी नहीं है, तो प्रीमियम टिकट सबसे आसान ऑप्शन माने जाते हैं. सेंटर कोर्ट और कोर्ट नंबर-1 की पांच साल की डिबेंचर सीट्स रीसेल मार्केट में उपलब्ध होती हैं, जिनकी कीमत करीब 2.8 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी पैकेज का भी विकल्प होता है. इनमें मैच का टिकट, प्रीमियम लाउंज एक्सेस, खाने-पीने की सुविधा और कई अन्य वीआईपी सुविधाएं शामिल रहती हैं.

फ्लाइट और वीजा का खर्च
भारत से लंदन की ट्रिप प्लान करने में सबसे बड़ा हिस्सा फ्लाइट और वीजा का होता है. 6 महीने के स्टैंडर्ड विजिटर वीजा की फीस करीब 12,000 से 13,000 हजार होती है. यदि आप विंबलडन शुरू होने से 4-5 महीने पहले (यानी जनवरी-फरवरी में) दिल्ली या मुंबई से लंदन की रिटर्न फ्लाइट बुक करते हैं, तो ये आपको 55,000 से 70,000 हजार के बीच मिल सकती है. ऐन वक्त पर बुकिंग करने पर यह किराया 1 लाख के पार चला जाता है. 

यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रहने और खाने-पीने का ‘स्मार्ट’ जुगाड़
लंदन दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है, लेकिन रुकने के लिए स्मार्ट ऑप्शन्स चुने जा सकते हैं. सेंट्रल लंदन के महंगे होटलों के बजाय अगर आप विंबलडन के आस-पास या थोड़े बाहरी इलाकों में ‘यूथ हॉस्टल्स’ या होमस्टे चुनते हैं, तो एक रात का खर्च 3,000 से 5,000 हजार आएगा. 5 दिनों के रुकने का खर्च करीब 20,000 से 25,000 हजार होगा.

लंदन में घूमने के लिए वहां की मेट्रो (लंदन ट्यूब) सबसे बेस्ट और सस्ती है, जिसका 5 दिन का पास करीब 5,000 हजार में आ जाएगा. खाने-पीने के लिए सुपरमार्केट्स (जैसे टेश्को या सेन्सबरी) के ‘मील डील्स’ का इस्तेमाल कर आप रोज का खर्च 1,500 से 2,000 हजार में समेट सकते हैं. 

इतना करना होगा खर्च
अगर आप पहले से सही प्लानिंग और एडवांस बुकिंग करते हैं, तो एक भारतीय फैन करीब 2 लाख से 2.30 लाख रुपये के बजट में विंबलडन का रोमांच लाइव देख सकता है. इस खर्च में फ्लाइट पर 55 हजार से 75 हजार रुपये, 4-5 रात के होटल स्टे पर 80 हजार से 95 हजार रुपये, टिकट पर 4 हजार से 8 हजार रुपये, लोकल ट्रांसपोर्ट पर 8 हजार से 12 हजार रुपये और खाने-पीने व अन्य जरूरी खर्चों पर 15 हजार से 20 हजार रुपये शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ ने गाड़े झंडे, ‘मां इंति बंगारम’ समेत 13 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री रामभूमि’ पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत

‘खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल…’ अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह

Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत साउथ पर भी भारी पड़ी ‘धमाल 4’, जानें कलेक्शन

आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का ‘तौलिया डांस’, जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Dhamaal 4 BO Collection: ‘धमाल 4’ ने दूसरे दिन ‘अल्फा’ सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

The Odyssey Premiere: ‘द ओडिसी’ का भारत में हुआ प्रीमियर, एलनाज से सौम्या टंडन तक, इन सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Leave a Comment