लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘डॉन 3’ विवाद पर रणवीर सिंह की सफाई, बताया मामले पर क्यों साधे रखी चुप्पी, FWICE ने लगाया है बैन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे थे और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली थी. लेकिन इसी बीच फरहान अख्तर ने उन पर फिल्म को शूटिंग के करीब आने के बाद छोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने FWICE में शिकायत दर्ज कराई और फेडरेशन ने भी उन्हें नोटिस भेजा था. उन्होंने जब कोई रिस्पांस नहीं दिया तो उन पर फेडरेशन की ओर से मामले के हल हो जाने तक बैन लगा दिया गया है. उनके खिलाफ ‘नॉन कॉपरेटिव डायरेक्टरी’ इश्यू किया गया है. इसके बाद अब रणवीर सिंह के स्पोकपर्सन ने इस पूरे मामले पर उनकी ओर से प्रतिक्रिया दी है.

‘डॉन 3’ विवाद पर रणवीर सिंह की ओर से आई सफाई

FWICE के बैन लगाने के बाद रणवीर सिंह के स्पोकपर्सन ने मामले पर सफाई दी और बताया कि अभिनेता ने पूरे मामले क्यों चुप्पी साध रखी है. आईएनएस के मुताबिक, रणवीर सिंह के स्पोकपर्सन ने कहा, ‘रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं. डॉन 3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना ​​है कि प्रोफेशनल चर्चाओं और पर्सनल संबंधों को गरिमा, और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए.’ 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने शूटिंग के 3 हफ्ते पहले छोड़ी ‘डॉन 3’, मुश्किल में फंसे एक्टर, FWICE ने लगाया बैन!

एक्टर के स्पोकपर्सन की ओर से आगे कहा गया, ‘समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आईं, लेकिन रणवीर ने कभी भी किसी भी बात का पब्लिकली जवाब देना और अटकलों को हवा देना जरूरी नहीं समझा. वो अपना पूरा ध्यान काम और प्रोजेक्ट्स पर लगा रहे हैं. वो फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं. वो इसकी सक्सेस की कामना करते हैं. ऐसे समय में वो संयम और गरिमा बनाए रखते हैं. वो आगे भी इसी रवैये पर कायम रहेंगे.’

यह भी पढ़ें: सबसे प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ‘भूत बंगला’ की एंट्री, टॉप 10 की लिस्ट देखें

FWICE ने पीसी में किया था बैन की घोषणा

गौरतलब है कि FWICE की ओर से ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर 25 मई, 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी. इसमें रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बारे में बात की गई. FWICE की ओर से जानकारी शेयर की गई कि फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर फिल्म को छोड़ने का आरोप लगाया और उन्होंने ये फैसला तब लिया जब डायरेक्टर शूटिंग की सारी तैयार कर चुके थे. करीब 45 करोड़ रुपये भी खर्च किए जा चुके हैं. ऐसे में पीसी में FWICE ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का समर्थन करते हुए उनके खिलाफ ‘नॉन कॉपरेटिव डायरेक्टरी’ जारी की गई. FWICE ने कहा कि रूल और सिस्टम से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पति कुणाल खेमू के बर्थडे पर यूं प्यार लुटाती दिखीं सोहा अली खान, फैमिली संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अमिताभ बच्चन संग डेब्यू के बाद भी काम के लिए तरसे थे अभिमन्यु सिंह, शुरुआती दिनों को याद कर छलका दर्द

37 रुपये लेकर मुंबई आए थे अनुपम खेर, सारांश के 42 साल पूरे होने पर बोले- आज 551 फिल्में कर चुका हूं

‘पोन्नियन सेल्वन 1’ से ‘धूम 2’ तक, ये हैं ऐश्वर्या राय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू

4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन

Chand Mera Dil BO Day 3: अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने वीकेंड पर दिखाई तेजी, 10 करोड़ के हुई पार, इस फिल्म को भी चटाई धूल

Leave a Comment