
Bedroom Mirror Vastu: घर का बेडरूम सिर्फ आराम करने की जगह नहीं होता, बल्कि यह हमारी मानसिक शांति और रिश्तों से भी जुड़ा माना जाता है. वास्तु शास्त्र में बेडरूम की हर चीज की सही दिशा का महत्व बताया गया है, जिसमें आईना भी शामिल है.
कई लोग बिना सोचे-समझे बेडरूम में कहीं भी आईना लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार गलत दिशा में रखा आईना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं कि बेडरूम में आईना (Bedroom Mirror Vastu) किस दिशा में होना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
Bedroom Mirror Vastu: बेडरूम में किस दिशा में लगाएं आईना?
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में आईना उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है. इन दिशाओं में रखा आईना सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में मदद करता है और कमरे में संतुलन बनाए रखता है. अगर ड्रेसिंग टेबल रख रहे हैं, तो कोशिश करें कि उसका आईना भी इसी दिशा में हो.
सोते समय बिस्तर का प्रतिबिंब नहीं दिखना चाहिए
वास्तु के अनुसार बिस्तर पर सोते हुए व्यक्ति का प्रतिबिंब आईने में नहीं दिखना चाहिए. माना जाता है कि इससे मानसिक तनाव, बेचैनी और नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अगर कमरे की व्यवस्था ऐसी है कि आईना हटाना संभव नहीं है, तो रात में सोने से पहले उसे पर्दे या कपड़े से ढक सकते हैं.
दक्षिण दिशा में आईना लगाने से बचें
वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को आईना लगाने (Bedroom Mirror Vastu) के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इस दिशा में लगा आईना घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है. इसलिए कोशिश करें कि बेडरूम में दक्षिण दिशा की दीवार पर आईना न लगाएं.
टूटा या धुंधला आईना न रखें
अगर बेडरूम में रखा आईना टूटा हुआ, चटका हुआ या बहुत ज्यादा धुंधला हो गया है, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसे आईने नकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं. साथ ही साफ और चमकदार आईना कमरे को भी बेहतर लुक देता है.
यह भी पढ़ें: डाइनिंग टेबल के सामने शीशा लगाना चाहिए या नहीं? जानें वास्तु का सही नियम

