एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने परिवार को लेकर खूब चर्चा में हैं. हाल ही में वो समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में पहुंचीं, जहां समय ने उनके पति और दोनों बेटों को लेकर जमकर मजाक किया और यहां तक कह दिया कि उनके बेटे कुछ काम नहीं करते. समय के इस रोस्ट के बाद अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर अर्चना पूरन सिंह के दोनों बेटे क्या करते हैं और उनकी कमाई कहां से होती है?
बता दें, अर्चना पूरन सिंह ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी मॉडल गुरिंदर सिंह से हुई थी, लेकिन आपसी अनबन के कारण दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने परमीत सेठी से 30 जून 1992 को दूसरी शादी की, जिनके साथ वो अब तक खुशहाल जीवन बिता रही हैं. इस शादी से उनके दो बेटे आर्यमन और आयुष्मान हैं.
क्या करते हैं आर्यमन सेठी?
एक्ट्रेस के बड़े बेटे आर्यमन एक सिंगर-संगीतकार और यूट्यूबर हैं, जो ‘Aary’ नाम से परफॉर्म करते हैं. वो एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं और कई ऑडिशन देने के बाद उन्होंने एड्स व एक्टिंग असाइनमेंट पर काम करना शुरू किया है.

ये भी पढ़ेंः ‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा’, आमिर के ‘पहले नहीं मिले’ वाले बयान पर सोनम वांगचुक का जवाब
आर्यमन ने खरीदा पहला घर
इन सबके अलावा वो अपनी मां और परिवार के साथ मिलकर यूट्यूब व्लॉग्स बनाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी यूट्यूब की कमाई से अपना पहला घर भी खरीदा है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो आर्यमन एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं. कपल ने सगाई भी कर ली है. योगिता अक्सर उनके व्लॉग्स में नजर आती हैं.

क्या करते हैं आयुष्मान सेठी?
वहीं छोटे बेटे आयुष्मान सेठी एक एक्टर, राइटर और फिल्ममेकर हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क के इंस्टीट्यूशन्स से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है. उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है. आयुष्मान सेठी समीक्षा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं, और वे भी अपने परिवार के साथ व्लॉग्स में नजर आते हैं.

ये भी पढ़ेंः स्पेन में नोरा फतेही ने गिराईं बिजलियां, बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स में दिखाया ग्लैमरस अंदाज
