लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत पर रोए, लड़की के चक्कर में हुई पिटाई, राजकुमार राव के किस्से

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके राजकुमार राव ने संघर्ष से सफलता तक का शानदार सफर तय किया है. आज एक्टर के बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातों के बारे में.

पारले-जी बिस्कुट खाकर करते थे गुजारा

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था. एक्टर का असली नाम राजकुमार यादव है. राजकुमार ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू साल 2010 में फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से किया था. हालांकि इससे पहले मुंबई में उन्हें कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा था. मुंबई में स्ट्रगल के दिनों में उन्हें कई दफा खाना तक नसीब नहीं होता था. तब एक्टर पारले-जी बिस्कुट खाकर और फ्रूटी पीकर गुजारा करते थे.

अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत पर रोए, लड़की के चक्कर में हुई पिटाई, राजकुमार राव के किस्से

स्कूल में 25 लड़कों ने की थी राजकुमार राव की पिटाई

राजकुमार राव ने ‘ईआईसी बनाम बॉलीवुड’ शो में अपने स्कूल के दिनों के एक किस्से का खुलासा करते हुए बताया था कि एक बार उनकी 25 लड़कों ने पिटाई कर दी थी. दरअसल 11वीं क्लास के दौरान एक्टर एक लड़की पर दिल हार बैठे थे.

ये भी पढ़ें: 2 शादी के बाद भी 10 साल तक तब्बू संग रहा नागार्जुन का अफेयर, रईसी में हैं अक्षय-सलमान से भी आगे

इसके बाद उस लड़की ने भी राजकुमार को डेट करना शुरू कर दिया था. हालांकि उस लड़की का पहले से बॉयफ्रेंड था. जब ये बात उस लड़की को पता चली तो वो राजकुमार राव को पीटने के लिए लड़के लेकर पहुंच गया था. एक्टर ने कहा था, ‘वो मुझे पीट रहे थे, 25 लड़के चिल्ला रहे थे, ‘बंदूक निकालो, बंदूक निकालो, इसे गोली मारो, बंदूक निकालो.’ इसके बाद राजकुमार के दो दोस्तों ने आकर उन्हें बचाया था. 

अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत पर रोए, लड़की के चक्कर में हुई पिटाई, राजकुमार राव के किस्से

जब अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत पर खूब रोए एक्टर

राजकुमार राव शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे और वो अमिताभ बच्चन एवं शाहरुख खान जैसे एक्टर्स को काफी पसंद करते हैं. अमिताभ बच्चन की साल 1990 की फिल्म ‘अग्निपथ’ देखने के बाद राजकुमार खूब रोए थे. ये खुलासा उन्होंने बिग बी के सामने ही उनके शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर किया था.

ये भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में जगराते में गाने के ऋचा शर्मा को मिले थे 11 रुपये, ऐश्वर्या की फिल्म से बनाई पहचान

अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत पर रोए, लड़की के चक्कर में हुई पिटाई, राजकुमार राव के किस्से

राजकुमार ने बताया था कि जब फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत हो गई थी तो उन्हें काफी बुरा लगा था और वो तकिये में अपना मुंह छिपाकर जोर-जोर से रोए थे. एक्टर ने कहा था, ‘मैं भगवान से कहने लगा था कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? भगवान अमिताभ बच्चन को जिंदा कर दो. अमिताभ बच्चन नहीं मर सकते.’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment