लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजस्थान:अलवर में पतंग लूटते समय बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 45 फीट नीचे फंसा; एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा – Rajasthan: 9-year-old Child Falls Into A Borewell While Chasing A Kite In Alwar; Trapped 45 Feet Deep.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के बुटोली गांव में पतंग लूटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 9 वर्षीय भानू पुत्र शमशेर गुर्जर खुले बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि बोरवेल को ढकने के लिए रखा पत्थर सरकने से बच्चा उसमें जा गिरा और करीब 45 फीट नीचे फंस गया।

जानकारी के अनुसार, भानू पतंग लूटने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर बोरवेल के ऊपर रखे पत्थर पर पड़ गया। पत्थर खिसकते ही वह संतुलन खो बैठा और बोरवेल में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

पढ़ें: 100 वार्डों में 725 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 864 नामांकन, कई ने भरे एक से अधिक पर्चे

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

बच्चे के बोरवेल में फंसे होने की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। विशेषज्ञों की मदद से बच्चे तक पहुंचने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल लगातार अभियान में जुटे हुए हैं।

हादसे के बाद बुटोली गांव में चिंता का माहौल है। बच्चे के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम को हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मासूम भानू को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकाला जाए। फिलहाल प्रशासन और बचाव दल पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अभियान की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऑनर किलिंग:बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी – Mp Dabra Honor Killing Father Uncle Chacha Accused Of Killing 21 Year Old Daughter Over Boycut Hair Job

अन्नू कपूर का विवादित बयान:रणबीर और रणवीर पर क्या बोल गए अन्नू कपूर? यूजर्स बोले- आप कौन हो पहले ये बताओ? – Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral

‘भारत महाशक्ति नहीं, फिर भी करता रहा मदद’:भागवत ने बताया ‘विश्व गुरु’ बनने का राज; एकता को बताया असली ताकत – India Is Not Superpower Yet It Kept Extending Help Bhagwat Reveals Secret To Becoming Vishwa Guru

मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बनाई अलग पहचान:छह विश्व कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी, कप्तान के तौर पर चमके – Argentine Star Lionel Messi Retired From International Football Know All Records And Stats

कार डिप्लोमेसी:पुतिन के साथ फिर एक गाड़ी में नजर आए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन के बीच इस मुलाकात के क्या मायने? – Car Diplomacy In Bishkek: Pm Modi And Russian President Vladimir Putin Travelled Together By Ca

कार से तीन को रौंदा:’गाड़ी सीधी लगा लो’, पंपकर्मी की बात सुन भड़का दीपू; छोटी बात पर की बड़ी वारदात; वीडियो – Uncontrolled Car Hit Three Petrol Pump Workers One Seriously Injured

Leave a Comment