लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Living Room Decor Tips: जब भी आपके घर पर मेहमान आते हैं, तो सबसे पहले वे लिविंग रूम में ही आकर बैठते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि इसे हमारे घर का फर्स्ट इम्प्रेशन भी कहा जाता है. यही कारण है कि हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके घर का लिविंग रूम हमेशा सुंदर, साफ और दिखने में अट्रैक्टिव रहे, ताकि घर पर जब भी मेहमान आएं, तो वे कमरे की तारीफ किए बिना न रह पाएं. अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक परफेक्ट गाइड साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना भी अपने लिविंग रूम को एक नया और ट्रेंडी लुक काफी आसानी से दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, लिविंग रूम को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाने के सबसे आसान और बेहतरीन तरीके.

सही रंगों का चुनाव करना जरूरी

लिविंग रूम की दीवारों का रंग पूरे कमरे के माहौल को बदलने की ताकत रखता है. आज के समय में जब आप रिसर्च करते हैं तो पता चलता है कि हल्के और रिलैक्सिंग कलर्स जैसे कि ऑफ-व्हाइट, क्रीम, लाइट ग्रे या पेस्टल कलर्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं. ये कलर्स न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि इनसे कमरा बड़ा और खुला-खुला भी नजर आता है. अगर आप चाहें तो किसी एक दीवार पर कोई गहरा या ब्राइट रंग करवाकर उसे एक्सेंट वॉल भी बना सकते हैं.

इनडोर प्लांट्स से लाएं ताजगी

कमरे में थोड़ी हरियाली जोड़ने से वहां की रौनक एकदम से बढ़ जाती है. ऐसे में आप अगर चाहें तो अपने लिविंग रूम के कोनों में या सोफे के पास स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, एरिका पाम या मॉन्स्टेरा जैसे इनडोर पौधे रख सकते हैं. ये पौधे न सिर्फ हवा को साफ रखते हैं, बल्कि कमरे को एक नेचुरल और फ्रेश लुक भी देते हैं. इन छोटे-छोटे पौधों को आप टेबल पर भी सजा सकते हैं.

लाइटिंग का सही कॉम्बिनेशन

किसी भी कमरे की खूबसूरती को बढ़ाने में लाइटिंग का बहुत ही बड़ा हाथ होता है. सिर्फ एक ब्राइट बल्ब लगाने के बजाय अलग-अलग तरह की लाइट्स का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो छत पर वार्म एलईडी लाइट्स लगवा सकते हैं. इसके अलावा सोफे के बगल में एक खूबसूरत फ्लोर लैंप या टेबल लैंप रखने से कमरे में एक शांत और प्रीमियम लुक आता है.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

कुशन और थ्रो पिलो से बदलें कमरे का लुक

अगर आप सोफा सेट को नहीं बदलना चाहते, तो सिर्फ उसके कुशन कवर्स बदलकर भी उसे एक नया लुक दे सकते हैं. रंग-बिरंगे और अलग-अलग डिजाइन वाले कुशन कवर्स का इस्तेमाल करें. बता दें आज के समय में सोफे के एक कोने पर एक सुंदर सा थ्रो ब्लैंकेट या चादर डालना भी काफी फैशन में है. यह आपके बैठने की जगह को बहुत कम्फर्टेबल और स्टाइलिश दिखाता है.

एक खूबसूरत कालीन या रग बिछाएं

अगर आप अपने लिविंग रूम को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो कमरे के फर्श को खाली छोड़ने के बजाय सोफे के आगे एक अच्छा सा कालीन बिछाएं. कालीन का रंग ऐसा होना चाहिए जो आपके सोफे और दीवारों से मेल खाता हो. एक सही साइज का कालीन पूरे लिविंग रूम को आपस में जोड़ता है और उसे एक भरा-पूरा और लग्जरी लुक देता है.

दीवारों पर लगाएं वॉल आर्ट या तस्वीरें

कई बार लिविंग रूम की खाली दीवारें देखने में बोरिंग लगने लगती हैं. ऐसे में इन्हें डेकोरेट करने के लिए आप अपनी पसंद की पेंटिंग्स, वॉल आर्ट या फिर अपने परिवार की तस्वीरों का एक सुंदर कोलाज बनाकर लगा सकते हैं. इस बात का खास ख्याल रखें कि बहुत सारी चीजें एक साथ न टांगें, बल्कि कुछ चुनिंदा और खूबसूरत फ्रेम्स ही दीवारों पर लगाएं.

पर्दों के रंग और कपड़े पर दें ध्यान

आपको शायद यह नहीं मालूम लेकिन पर्दे आपके कमरे की ऊंचाई और लाइटिंग को सेट करते हैं. इसलिए हमेशा ही लाइट और बहते हुए कपड़े जैसे कि लिनन या कॉटन के पर्दों का इस्तेमाल करें, ताकि धूप कमरे के अंदर आ सके. पर्दों को हमेशा छत के बिल्कुल पास से लटकाएं, इससे कमरे की ऊंचाई ज्यादा लगती है और कमरा दिखने में भी बड़ा लगता है.

फ्लोटिंग शेल्व्स से बढ़ाएं लिविंग रूम का लुक

लिविंग रूम की दीवारों पर फ्लोटिंग शेल्व्स लगाना एक बेहतरीन और मॉडर्न आइडिया है. इन अलमारियों पर आप अपनी पसंदीदा किताबें, छोटे शोपीस, कैंडल्स या यादगार कुछ छोटी-छोटी चीजें रख सकते हैं. यह न केवल सामान रखने के काम आता है, बल्कि दीवार को भी एक यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देता है.

कमरे को रखें साफ और सुलझा हुआ

यह सबसे जरूरी और आखिरी टिप कि आपको कभी भी लिविंग रूम को बहुत ही ज्यादा सामान से नहीं भरना है. यहां पर जितना कम और सिर्फ जरूरत का सामान होगा, कमरा उतना ही साफ और देखने में सुंदर लगेगा. हर चीज को उसकी सही जगह पर रखने की कोशिश करें. एक साफ-सुथरा और सुलझा हुआ कमरा किसी भी मेहमान को अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेता है.

ये भी पढ़ें: घर सजाने निकले थे और उसे बना बैठे माचिस की डिब्बी? जानिए वो 5 गलतियां जो बड़े कमरे को भी छोटा दिखाने लगती हैं

The post घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment