लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएनबी घोटाला:नीरव मोदी का करीबी संदीप मिस्त्री गिरफ्तार, प्रत्यर्पण के बाद यूएई से लाया गया भारत; पहुंचा जेल – Pnb-scam-nirav-modi-aide-sandeep-mistry-arrested-after-extradition-from-uae

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पण के बाद मंगलवार को मुंबई में मिस्त्री को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

मिस्त्री को सोमवार को यूएई से भारत लाया गया था। मंगलवार को सीबीआई ने उसे गिरफ्तार करने के बाद विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। एजेंसी ने उसकी हिरासत की मांग नहीं की। इसके बाद अदालत ने मिस्त्री को 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

घोटाले की साजिश में कितना शामिल था संदीप मिस्त्री?

यह गिरफ्तारी नवंबर 2025 में विशेष अदालत की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई है। संदीप मिस्त्री नीरव मोदी की हांगकांग स्थित कंपनी फैंसी क्रिएशंस लिमिटेड में निदेशक रह चुका है। सीबीआई का आरोप है कि मिस्त्री ने नीरव मोदी और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई।

जांच एजेंसी के मुताबिक, इसी साजिश के तहत पंजाब नेशनल बैंक को करीब 6,498.20 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले के भारत में दर्ज होने के बाद मिस्त्री ने नीरव मोदी के भाई नेहल और एक अन्य वांछित आरोपी के साथ मिलकर दुबई में नीरव मोदी से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों के डमी निदेशकों को धमकाया था।

13 हजार करोड़ से ज्यादा का पीएनबी घोटाला

जांच एजेंसी के अनुसार, इन कर्मचारियों को गिरफ्तारी के डर से दुबई छोड़कर काहिरा जाने के लिए मजबूर किया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए अपने मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिए थे। नीरव मोदी, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2018 से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रहा है। इन मामलों की सीबीआई भी जांच कर रही है।

आरोप है कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अन्य लोगों ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक (13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा) का बैंक घोटाला किया। जांच एजेंसियों के अनुसार, मुंबई स्थित पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग यानी एलओयू जारी कराकर कथित तौर पर यह धोखाधड़ी की गई थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सर्विस सेक्टर में उछाल:जुलाई में 10 उप-क्षेत्रों ने दर्ज की दोहरे अंकों की ग्रोथ, जानिए कहां गिरावट? – 10 Out Of 19 Service Sub-sectors Record Double-digit Growth In July 2026, Mospi Data Shows

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मार्केट में दिग्गजों का कब्जा:टीवीएस, बजाज, विडा की हिस्सेदारी 62% के करीब, ओला पिछड़ी – Tvs Bajaj Vida Grab Nearly Two-thirds Of India’s Electric Two-wheeler Market In September 2026

एमपी में ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला:फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे – Attack On Odisha Police Team In Mp Miscreants Free Accused After Opening Fire News

गाजियाबाद सुसाइड में नया मोड़:’आई हेट हर…’, 7वीं की छात्रा ने डायरी में शिक्षिका को लेकर लिखी थी ये बात – Ghaziabad Student Death Case Class 7 Girl’s Diary Mentions ‘i Hate Her’ About Maths Teacher

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक:संगठन और चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे – Bjp Meeting, Nitin Nabin Meeting With Co-incharges In Delhi, Bjp State Units In Party Headquarters

नीरू ने रचा इतिहास:एशियाड में भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण, 36 साल में ऐसा करने वाली पहली महिला शूटर – Neeru Dhanda Creates History, Wins India’s First Individual Shooting Womens Trap Event Gold At Asian Games

Leave a Comment