लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जितिया के लिए मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं? ये डिजाइन जरूर करें ट्राई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Jitiya Mehndi Design: जितिया का त्योहार आते ही महिलाओं में व्रत और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस मौके पर साड़ी, गहनों के साथ हाथों पर मेहंदी लगाना भी कई महिलाओं को पसंद आता है. अगर आप भी जितिया पर हाथों को खूबसूरत और पारंपरिक लुक देना चाहती हैं, तो मेहंदी के इन आसान और प्यारे डिजाइनों को ट्राई कर सकती हैं.

1. बेल-पत्ती वाला डिजाइन

Image

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो बेल-पत्ती वाला डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें हाथों पर पतली बेल, पत्तियां और छोटे फूल बनाए जाते हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत लगता है.

2. फूलों वाला मेहंदी डिजाइन

Image

फूलों की मेहंदी लगभग हर तरह के ट्रेडिशनल लुक के साथ अच्छी लगती है. हथेली के बीच में बड़ा फूल बनाकर उसके आसपास छोटी पत्तियां और फूल बनाए जा सकते हैं. जितिया पर साड़ी या सूट के साथ यह डिजाइन काफी प्यारा लगेगा.

3. अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Image

अगर आप कम समय में मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो अरेबिक डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें हथेली पर ज्यादा भराव नहीं होता और फूल-पत्तियों की डिजाइन को एक तरफ से कलाई तक ले जाया जाता है. यह हाथों को लंबा और सुंदर लुक देता है.

4. गोल टिक्की डिजाइन

Image

गोल टिक्की वाली मेहंदी का चलन पुराना जरूर है, लेकिन इसका अंदाज आज भी पसंद किया जाता है. हथेली के बीच में गोल डिजाइन बनाकर उसके चारों तरफ छोटी-छोटी आकृतियां बनाई जा सकती हैं. यह डिजाइन पारंपरिक लुक के लिए अच्छा है.

5. जालीदार मेहंदी

Image

अगर आपको थोड़ी भरी हुई मेहंदी पसंद है, तो जालीदार डिजाइन आजमा सकती हैं. इसमें हथेली पर बारीक जाली बनाई जाती है और उसके बीच फूल या पत्तियों की छोटी डिजाइन जोड़ी जाती है. उंगलियों पर हल्की डिजाइन इसे और सुंदर बना सकती है.

यह भी पढ़ें: सोने की जितिया खरीदने का है प्लान? इन खूबसूरत डिजाइनों पर ठहर जाएगी नजर

The post जितिया के लिए मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं? ये डिजाइन जरूर करें ट्राई appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment