How to Thicken Gravy Without Tomato: सब्जी बनाते समय अगर अचानक टमाटर खत्म हो जाए, तो अक्सर समझ नहीं आता कि ग्रेवी में खट्टापन और गाढ़ापन कैसे लाया जाए. खासकर जब घर में मेहमान आने वाले हों या सब्जी जल्दी तैयार करनी हो, तब बाजार से सिर्फ टमाटर लेने जाना भी परेशानी लग सकता है. लेकिन इसके लिए टमाटर ही एकमात्र विकल्प नहीं है. रसोई में रखी एक आम चीज की मदद से आप सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बना सकते हैं.
How to Thicken Gravy Without Tomato: भुना हुआ बेसन आएगा काम
अगर ग्रेवी पतली हो गई है और टमाटर मौजूद नहीं है, तो बेसन काम आ सकता है. बेसन न सिर्फ ग्रेवी को गाढ़ा करने में मदद करता है, बल्कि सब्जी को अच्छा टेक्सचर भी देता है. इसके लिए बेसन को सीधे ग्रेवी में डालने की गलती न करें, वरना इसमें गांठें पड़ सकती हैं.
सबसे पहले एक छोटी कड़ाही या पैन गर्म करें. इसमें 1-2 चम्मच बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का भून लें. बेसन का कच्चापन दूर होने और हल्की खुशबू आने तक इसे भूनना काफी है.
ऐसे तैयार करें बेसन का घोल
- बेसन भुन जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- कोशिश करें कि घोल बिल्कुल चिकना रहे और इसमें कोई गांठ न हो.
- आप चाहें तो पानी की जगह थोड़ी-सी सब्जी की ग्रेवी मिलाकर भी बेसन का पेस्ट तैयार कर सकते हैं.
- अब तैयार घोल को धीरे-धीरे सब्जी की ग्रेवी में डालें और साथ-साथ चलाते रहें. इससे बेसन एक जगह जमा नहीं होगा और ग्रेवी में अच्छी तरह मिल जाएगा.
How to Thicken Gravy Without Tomato: कितनी मात्रा में डालें?
बेसन की मात्रा ग्रेवी कितनी पतली है, इस पर निर्भर करती है. आमतौर पर 2-3 लोगों की सब्जी के लिए 1 से 2 चम्मच भुना हुआ बेसन पर्याप्त हो सकता है. अगर ग्रेवी अभी भी पतली लग रही है, तो थोड़ा और घोल डाल सकते हैं.
ध्यान रखें कि बेसन डालने के बाद ग्रेवी को कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाना जरूरी है. इससे बेसन अच्छी तरह पक जाएगा और ग्रेवी धीरे-धीरे गाढ़ी होने लगेगी.

स्वाद बिगड़ने से ऐसे बचाएं
बेसन ग्रेवी को गाढ़ा तो कर सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में डालने पर सब्जी का स्वाद बदल सकता है. इसलिए शुरुआत हमेशा कम मात्रा से करें. अगर आपकी सब्जी में पहले से मसाले ज्यादा हैं, तो बेसन डालने के बाद थोड़ा पानी मिलाकर स्वाद को बैलेंस किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बैंगन में कीड़े हैं या नहीं? खरीदने से पहले इन आसान तरीकों से करें पहचान
The post टमाटर के बिना भी बनेगी गाढ़ी ग्रेवी, बस इस चीज का करें इस्तेमाल appeared first on Prabhat Khabar.


