लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कंघी करते ही उलझकर टूटने लगते हैं बाल? घर पर बना ये कंडीशनर बालों को बनाएगा सॉफ्ट और शाइनी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Leave-In Conditioner: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और तेज धूप की वजह से हमारे बालों का मॉइस्चर पूरी तरह खत्म हो जाता है. बाल इतने ड्राई और बेजान हो जाते हैं कि कई बार कंघी करते समय आपस में उलझकर टूटने लगते हैं. अक्सर इस तरह की किसी भी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हम महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स चाहे कितने भी महंगे हों, कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स की वजह से आपके बालों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होने लगता है. ऐसे में अगर आप अपने बालों को डैमेज किए या चिपचिपा बनाए बिना उन्हें सॉफ्ट, शाइनी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो घर पर तैयार किए गए इस लीव-इन कंडीशनर को जरूर ट्राय करें. घर पर बने इस लीव-इन कंडीशनर के पहले ही इस्तेमाल से आपके बाल सुलझे हुए और खूबसूरत दिखने लग जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

how to use DIY Leave-in conditioner
how to use DIY Leave-in conditioner

कंडीशनर बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

इस कंडीशनर को बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपके घर और रसोई में मौजूद इन चीजों से ही आप इसे आसानी से बना सकते हैं.

  • एलोवेरा जेल: 2 चम्मच, यह बालों को अंदर तक हाइड्रेशन देता है और उन्हें तुरंत सॉफ्ट और सिल्की बनाता है.
  • गुलाब जल या नारियल पानी: आधा कप, यह इस घोल को एकदम पतला बनाता है, जिससे बालों में अच्छी महक आती है और बाल भारी या चिपचिपे नहीं लगते.
  • आल्मंड ऑयल या ऑलिव ऑयल: 1 छोटा चम्मच, यह तेल बालों की ड्राइनेस खत्म करता है और बालों में एक नई शाइन लेकर आता है.
  • विटामिन E कैप्सूल: 1 कैप्सूल, यह बालों को अंदर से मजबूती देता है और नीचे से बालों को दोमुंहे होने से रोकता है.
  • एक साफ स्प्रे वाली बोतल: इस पूरे घोल को मिलाकर बालों पर आसानी से छिड़कने के लिए एक स्प्रे बोतल की जरूरत पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: 30 के बाद आईने में चेहरा लगने लगा है बेजान और थका-थका? घर पर बना ये सीरम लौटाएगा खोया निखार

कंडीशनर बनाने का सबसे आसान तरीका

  • इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और इसमें सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखी कटोरी लें, फिर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें.
  • अब एक कटोरी में आधा कप गुलाब जल या नारियल पानी डालें और फिर चम्मच की मदद से इसे एलोवेरा के साथ तब तक मिलाते रहें जब तक दोनों आपस में घुल न जाएं.
  • इसके बाद इस घोल में 1 छोटा चम्मच आल्मंड ऑयल या ऑलिव ऑयल डालें.
  • इसके बाद एक विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका पूरा तेल इस कटोरी में निचोड़ दें.
  • अब इन सभी चीजों को चम्मच से 1 से 2 मिनट तक अच्छे से मिला लें, ताकि तेल और पानी आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं.
  • लास्ट में इस पतले से घोल को अपनी स्प्रे बोतल में भर लें और ढक्कन बंद कर दें. आपका होममेड कंडीशनर इस्तेमाल के लिए तैयार है.

इसको लगाने का सही तरीका क्या है?

कंडीशनर कितना भी अच्छा हो, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं लगाएंगे तो आपको इसका पूरा फायदा नहीं मिलेगा. इसे लगाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • इस लिव-इन कंडीशनर को इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों को शैंपू से धोकर एक तौलिए की मदद से हल्का सा सुखा लें. इस बात का ख्याल रखें कि बाल पूरी तरह सूखे न हों, हल्के गीले ही रहें.
  • घर पर बने इस कंडीशनर को इस्तेमाल करने से ठीक पहले स्प्रे बोतल को अच्छे से हिला लें, ताकि तेल और पानी आपस में फिर से मिल जाएं.
  • अब इस स्प्रे बोतल को बालों से थोड़ी दूरी पर रखें और केवल बालों की लंबाई तथा नीचे के हिस्सों पर छिड़कें.
  • इस बात का ख्याल रखें कि इस कंडीशनर को स्कैल्प या बालों की जड़ों में न लगाएं, नहीं तो आपका सिर चिपचिपा और ऑयली दिख सकता है.
  • इसे अच्छे से छिड़कने के बाद अपनी उंगलियों या बड़े दांतों वाली कंघी से बालों को धीरे-धीरे सुलझा लें.

घर पर बने इस लिव-इन कंडीशनर के फायदे

  • इस कंडीशनर के इस्तेमाल से बाल इतने सॉफ्ट हो जाते हैं कि कंघी बहुत आसानी से चलती है और बाल टूटना बंद हो जाते हैं.
  • बाजार में मिलने वाले महंगे सीरम की तरह यह आपके बालों को हैवी या चिपचिपा नहीं बनाता. इसके इस्तेमाल से आपके बाल दिनभर फ्लफी बने रहते हैं.
  • एलोवेरा और आल्मंड ऑयल साथ मिलकर बेजान बालों में एक नई जान और शाइन ले आते हैं.
  • इस कंडीशनर में कोई भी हानिकारक केमिकल नहीं है, इसलिए यह हर तरह के बालों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन

The post कंघी करते ही उलझकर टूटने लगते हैं बाल? घर पर बना ये कंडीशनर बालों को बनाएगा सॉफ्ट और शाइनी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment