देशभर के बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जा रहे हैं. जिसके कारण देशभर के सभी बैंक तीन दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं. जिसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा, क्योंकि बैंक शाखाओं से जुड़े काम इसके कारण प्रभावित होंगे. इसकी एक वजह से भी है कि ये हड़ताल 26-27 सितंबर को पड़े वीकेंड के तुरंत बाद हो रही है.
इसी बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि हड़ताल के समय इन तीन दिनों में क्या कैश डिपॉजिट हो पाएगा? यदि मशीन से कैश जमा करते हैं तो उसे खाते तक पहुंचने में कितना समय लगेगा?
कैश हो पाएगा डिपॉजिट?
लोगों के इस सवाल का जवाब ये है कि, अगर आप बैंक की ब्रांच में जाकर कैश जमा करना चाहते हैं, तो हड़ताल के दौरान परेशानी हो सकती है. इसके लिए बैंक कर्मचारियों की मदद की जरूरत होती है और ब्रांच में काम प्रभावित हो सकता है. ऐसे में हड़ताल के तीनों ही दिन में बैंक की ब्रांच पर जाकर पैसे जमा करने से बचने की जरूरत है.
क्या मशीन से जमा कर सकते हैं कैश?
यदि आप कोई कारोबारी हैं और कैश में ही काम करते हैं. जिसे हर रोज बैंक में डिपॉजिट किया जाता है, तो अपनी जगह की सुविधा के अनुसार आप मशीन के जरिए कैश डिपॉजिट कर सकते हैं. इन दिनों कई एटीएम के साथ ही कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) रखी रहती है, या फिर ATM के जरिए भी कैश जमा किया जा सकता है.
5 दिन तक प्रभावित रहेगा काम
बैंक कर्मचारी संगठनों ने 5-day बैंकिंग वीक की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है. फिलहाल बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है, जबकि बाकी शनिवार को काम होता है.
हड़ताल से पहले ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर को खुले रहे. सरकार ने बताया है कि RBI की मंजूरी के बाद बैंक ब्रांच, ATM से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट रविवार को चालू रखने की व्यवस्था की गई है.
ये भी पढ़ें: नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस


