लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sunday Box Office Live: ‘राजा शिवाजी’ ने की बंपर कमाई, ‘भूत बंगला’ का दिखा जलवा, जानिए रविवार को किसने मारी बाजी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


संडे वीकेंड पर अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा परफॉर्म करती हैं. इस रविवार को भी सिनेमाघरों में करीब 5 फिल्में हैं, जिसमें कुछ बेहतरीन परफॉर्म कर रही हैं और औसतन कमाई कर रही हैं. ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली लेकिन रितेश देशमुख की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. चलिए बताते हैं संडे को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है. 

‘राजा शिवाजी’ का 10वें दिन का कलेक्शन
‘राजा शिवाजी’ दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही है. इसकी कमाई में दूसरे शनिवार से ही उछाल दर्ज की जा रही है. इसने 9वें दिन 5.60 करोड़ की कमाई की थी.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार यानी कि 10वें दिन 6.80 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 68.25 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली वो फिल्म, जिसने थलापति विजय को बनाया ‘मास हीरो’, तृषा कृष्णन संग हिट हुई थी जोड़ी

‘भूत बंगला’ की 24वें दिन की कमाई
‘भूत बंगला’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी नहीं पड़ी है. इसका चौथा वीकेंड है और इसकी कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने के लिए मिल रही है. जहां इसने 23वें दिन 3 करोड़ की कमाई की थी.
– वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने 24वें दिन रविवार को 4.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 158.85 करोड़ हो चुका है.

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का चौथे दिन का कलेक्शन
इसके साथ ही फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की कमाई की बात की जाए तो वीकेंड पर इसे भी दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि, इसकी शुरुआत धीमी रही थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 42 लाख, दूसरे दिन 1.15 करोड़, तीसरे दिन 2.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
– इसी के साथ ही रविवार चौथे दिन फिल्म ने 3.26 करोड़ की कमाई कर लिया है. 
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 7.08 हो चुका है.

यह भी पढ़ें: Box Office: ‘राजा शिवाजी’ ने फिर भरी हुंकार, ‘भूत बंगला’ का भी जलवा, जानें शनिवार को किसने मारी बाजी

‘दादी की शादी’ का रविवार का कलेक्शन
फिल्म ‘दादी की शादी’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. लेकिन शनिवार से इसकी कमाई में थोड़ी उछाल जरूर देखने के लिए मिली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख और दूसरे दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– इसके साथ ही सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 1.52 लाख की कमाई की.

– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 3.27 करोड़ हो चुका है. 

बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘पैट्रियट’
मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. इसकी कमाई लाखों में हो रही है. ऐसे में रविवार को थोड़ी उछाल देखने के लिए मिली है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे रविवार यानी कि 10वें दिन 0.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 29.41 करोड़ हो चुका है.

(नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मैं आना चाहती थी लेकिन…’, स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, ‘धमाल 4’ की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

सिर्फ पैसों के लिए की फिल्म, ऐसे हुआ था ‘रामायण’ की ‘शूर्पणखा’ रकुल प्रीत सिंह का डेब्यू

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें

Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: ‘जना नायकन’ ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

‘अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है’, ‘आदिपुरुष’ को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

Leave a Comment