लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हनुमान अंश’ समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Box office Collection: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इसने 51 साल पुराना ‘जय मां संतोषी’ का रिकॉर्ड  तोड़ दिया है और अब ये सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली भक्ति फिल्म बन चुकी है. लेकिन ये कोई पहली फिल्म नहीं है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतना प्रॉफिट कमाया है. पहले भी ‘कांतारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है, जो भक्ति की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में बनी हैं. चलिए बताते हैं इनकी कमाई और प्रॉफिट के बारे में.

कांतारा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ की रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस का समीकरण ही बदल गया है. एक के बाद एक छोटे बजट की माइथोलॉजिकल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही हैं. ‘कांतारा’ माइथोलॉजिकल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक है. कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 16 करोड़ है और सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 407.82 करोड़ का बिजनेस किया था. इस लिहाज से फिल्म ने 2,448.88%  प्रॉफिट कमाया था. 

इसका प्रीक्वल भी रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार, इसका बजट 125 करोड़ था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 852.36 करोड़. इस लिहाज से इसने 581.89% का प्रॉफिट कमाया था.

Hombale Films released Kantara: Chapter 1 first look in 7 languages, Rishab Shetty Intense look is viral

यह भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी ने स्टेज पर डांस से किया इनकार, कहा- ‘वो ममता मर चुकी है…’

हनुमान (HanuMan)

वहीं, इस लिस्ट में तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हनुमान’ (HanuMan) का नाम भी शामिल है. कोईमोई के अनुसार, इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, तेजा सज्जा की फिल्म ने दुनियाभर में 295.29 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 201.91 करोड़ है. ऐसे में बजट और कमाई के लिहाज से फिल्म ने 392.15% का प्रॉफिट कमाया था. 

बॉलीवुड हंगामा द्वारा हनुमान फिल्म की समीक्षा

महावतार नरसिम्हा

‘महावतार नरसिम्हा’ भारत की पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसने 300 करोड़ के से ज्यादा का बिजनेस किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 40 करोड़ था जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 326.82 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से फिल्म ने 717.05% प्रॉफिट कमाया है. जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 251.30 करोड़ था और इसने ओवरसीज में 28 करोड़ का बिजनेस किया था.

Mahavatar Narsimha (2024) - IMDb

यह भी पढ़ें: शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन

कार्तिकेय 2

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 15 करोड़ था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117.87 करोड़ रहा था. इस लिहाज से फिल्म ने 685.8% का प्रॉफिट कमाया था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 86.75 करोड़ और ओवरसीज 15.50 करोड़ रहा था.

Karthikeya 2 (2022) - IMDb

हनुमान अंश

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 10 लाख कमाने से अब तक 150 करोड़ कमाने तक का सफर तय कर लिया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 1.8 करोड़ रहा था. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 34 दिनों में 153.13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अभी इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाना बाकी है. 34 दिनों में ही फिल्म ने 8407.22% प्रॉफिट कमा लिया है.

Hanuman Ansh (2026) - IMDb



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment