सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद फिर एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की पिछली फिल्म ‘टशन’ थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘हैवान’ से साथ वापसी करने वाली यह जोड़ी वैसी नहीं है, जैसी दर्शकों ने पहले देखी थी। इस बार सैफ हीरो हैं और अक्षय नेगेटिव रोल में हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय ने फिल्म के निर्देशक से यह भूमिका खुद मांगी थी।

