लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे आगे चलकर एक समझदार, सफल और होशियार इंसान बने. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे की आदतें हमें शरारती, जिद्दी या फिर अलग तरह की लगने लगती है. हमें ऐसा लगता है कि अगर सुधारा न जाए तो आगे चलकर उसका भविष्य खराब हो जाएगा. लेकिन, असल में कई बार बच्चों की यही शरारतें, जिद्दी और दूसरे बच्चों से अलग व्यवहार ही उनके तेज दिमाग और अलग सोच की पहचान बन सकती है. बता दें जो बच्चे जीनियस होते हैं उनका व्यवहार हमेशा दूसरे बच्चों से काफी ज्यादा अलग होता है. ऐसे में एक माता-पिता होने के नाते यह आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है कि आप इन लक्षणों को पहचानें और उन्हें रोकने-टोकने या फिर डांटने की जगह पर उन्हें चीजों के बारे में प्यार से समझाएं. आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने बच्चे में देख रहे हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह जीनियस है और आगे चलकर जीवन में काफी बेहतर करने वाला है.

हर बात पर सवाल पूछना

अगर आपके बच्चे में हर छोटी-बड़ी चीज पर सवाल पूछने की आदत है, जैसे कि आसमान नीला क्यों है? बारिश कैसे होती है या फिर घड़ी कैसे चलती है? तो आपको कभी भी इन सवालों से चिढ़ना नहीं चाहिए और न ही इसे बदतमीजी या फिर ज्यादा बोलने की आदत समझनी चाहिए. इस तरह के सवाल बताते हैं कि आपका बच्चा नयी चीजें सीखने की चाहत रखता है. इस तरह के बच्चे अक्सर नयी चीजों को जल्दी सीखते हैं और आगे चलकर काफी तेज भी बनते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच

अकेले खेलना या अपने में रहना

कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो अपने दोस्तों के साथ समय बिताना नहीं बल्कि अकेले में रहना और खेलना पसंद करते हैं. वे अपने आसपास मौजूद खिलौनों से ही नयी कहानियां बनाते हैं और इन्हें ही देखकर नयी चीजें सोचते रहते हैं. बच्चे की यह आदत उसके क्रिएटिव दिमाग की तरफ इशारा करता है. अगर आपके बच्चे में यह आदत है तो आपको बार-बार जबरदस्ती करके दूसरों के साथ खेलने के लिए फोर्स नहीं करना चाहिए. इस तरह के बच्चों को स्पेस देना सही होता है.

किसी भी काम को अलग तरीके से करना

अगर आपका बच्चे अपने हर काम को अलग तरीके से करना चाहता है, जैसे कि अपने खिलौनों को अलग तरीके से सजाना, पढ़ाई करने का नया तरीका अपनाना या फिर किसी भी सवाल का अलग जवाब देना, उसे आपको कभी भी उसे तुरंत ही उसे गलत नहीं कह देना चाहिए. आपके बच्चे की अलग सोच ही उसके प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने की कैपिसिटी को दिखाता है. उसकी यही खासियत आगे चलकर उसे स्पेशल बना देती है.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

बहुत ज्यादा एनर्जी होना

कुछ बच्चों में यह आदत देखने को मिलती है कि वे एक ही जगह पर बहुत देर शांत नहीं बैठ पाते हैं. वे हर समय कुछ न कुछ करते ही रहते हैं. जब ऐसा होता है तो माता-पिता बच्चे को शरारती मान लेते हैं. अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी यह आदत उनके तेज दिमाग और एक्टिव थिंकिंग के संकेत भी हो सकते हैं. इस तरह के बच्चों को आपको स्पोर्ट्स, डांस, ड्राइंग या फिर इस तरह की ही किसी एक्टिविटी में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करना चाहिए.

छोटी उम्र में गहरी बातें समझना

अगर आपके बच्चे की उम्र कम है लेकिन फिर भी वह अपनी उम्र से ज्यादा समझदारी दिखा रहा है, इमोशंस को समझ रहा है या फिर बड़ों जैसी बातें कर रहा है, तो यह उसके तेज दिमाग की तरफ इशारा करता है. इस तरह के जो बच्चे होते हैं वे चीजों को जल्दी समझते हैं और सही फैसले लेना भी सीख जाते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बच्चे की हर जिद पर कहते हैं ‘हां’? जानिए कब जरूरी है ‘ना’ कहना

The post बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment