लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Terror Network:पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क बेनकाब, सोलर कैमरों से की जा रही थी सेना के ठिकानों की निगरानी – Pakistan Spy Network Exposed, Solar Cameras Were Being Used To Monitor Army Bases.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस नेटवर्क का सरगना है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सोलर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थान खासकर सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद कैमरों में सिम आधारित कनेक्टिविटी लगी थी। इससे वीडियो मोबाइल के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे संचालकों तक भेजी जा रही थीं। जांच के दौरान कपूरथला से चीन निर्मित सोलर कैमरा उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

मामले में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितनी सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई गईं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां इस कार्रवाई को बेहद अहम मान रही हैं क्योंकि इससे सीमावर्ती राज्य पंजाब में संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली में भी पकड़ा गया था गिरोह

अप्रैल 2026 में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोलर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगाकर सेना की गतिविधियों पर नजर रखी। इन कैमरों से जुटाई गई जानकारी सिम आधारित सिस्टम के जरिए पाकिस्तान भेजी जा रही थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रक्षाबंधन:रक्षाबंधन के लिए नहीं बना था ये गाना, बने थे दो वर्जन; आज भी सबकी जुबान पर रहता है ये गीत – Phoolon Ka Taron Ka Song Not Made For Rakshabandhan Sings Lata Mangeshkar And Kishore Kumar

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट:वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए कब से करें आवेदन? बोर्ड ने जारी की तारीख – Cbse Class 12 Supplementary Result 2026: Verification And Re-evaluation Dates Announced

जेन-जी के सवाल बने मुद्दा:हर दल मांगे इनका साथ, नई सियासत की प्रयोगशाला बना प्रयागराज; वामपंथी संगठन सक्रिय – Gen Z Politics Why Prayagraj Is Emerging As A New Political Laboratory In Up

एशियाई खेल:जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं बीसीसीआई, ‘बी’ टीम भेजने पर हो रहा विचार; टीम में होगा बदलाव? – Team India Could Be Sending A ‘b’ Team For Asian Games Bcci Dissatisfied With Facilities In Japan

ऑपरेशन सिंदूर:एस-400 की लोकेशन के लिए Pak ने लगाया था एड़ी-चोटी का जोर, पूर्व एयर मार्शल ने क्या किया खुलासा? – Operation Sindoor Pakistan Pulled Out All Stops To Locate The S-400; What Did The Former Air Marshal Reveal?

गाजियाबाद:राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत, मनुस्मृति पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला – Nazia Khan Files Complaint Over Rahul Gandhi’s Remarks On Manusmriti

Leave a Comment