लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की शूटिंग के वक्त प्रेंग्नेट थीं परिणीति चोपड़ा, सेट पर संग रहे थे राघव चड्ढा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आने वाली हैं. सीरीज का ट्रेलर हाल ही में लॉच हुआ है. सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने शूटिंग से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने बताया कि जब इस सीरीज की शूटिंग शुरू हुई थी, तब उन्हें खुद नहीं पता था कि वह प्रेग्नेंट हैं.

परिणीति ने बताया कि वह और उनके पति राघव चड्ढा इस बात के लिए भगवान का शुक्रिया करते हैं कि प्रेग्नेंसी के वक्त उन्हें ऐसे मेकर्स मिले, जिन्होंने उनकी सेहत को सबसे ज्यादा अहमियत दी. एक्ट्रेस के मुताबिक, अगर किसी दूसरे प्रोजेक्ट के साथ ऐसा होता तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी.

परिणीति ने कहा कि उन्हें शूट शुरू होने के बाद अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला. इसके बाद उनके सामने प्रोफेशनल जिम्मेदारी का प्रेशर भी था, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से प्रोजेक्ट पर कोई असर पड़े.

ये भी पढ़ें: ​‘गांधारी’ का नेटफ्लिक्स पर गदर, तापसी पन्नू के नाम दर्ज हुआ करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

मेकर्स ने एक्शन सीक्वेंस तक बदल दिए

परिणीति ने बताया कि उस समय सीरीज की शूटिंग शिमला के चैल में चल रही थी. जब उन्होंने मेकर्स को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो टीम ने उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं होने दी.

एक्ट्रेस के मुताबिक, मेकर्स ने उनके सीक्वेंस में जरूरी बदलाव किए. खासकर एक्शन सीन्स को इस तरह बदला गया कि उनकी सेहत और आराम का ध्यान रखा जा सके, लेकिन कहानी और क्रिएटिविटी पर भी असर न पड़े.

परिणीति ने बताया कि पूरी टीम उनके लिए काफी सपोर्टिव हो गई थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे पूरी टीम उनका एक बच्ची की तरह ख्याल रख रही हो.

सेट पर ही रहने का किया इंतजाम

शूटिंग लोकेशन भी आसान नहीं थीं. परिणीति ने बताया कि शिमला और चैल में कई लोकेशन्स काफी दूर थीं और वहां तक पहुंचने के लिए घुमावदार पहाड़ी रास्तों पर लंबा सफर करना पड़ता था.

ऐसे में प्रोड्यूसर ने उनके लिए सेट के पास ही रहने का इंतजाम कर दिया. इसका फायदा यह हुआ कि परिणीति को रोजाना लंबा सफर नहीं करना पड़ता था. वह सीधे सेट पर आतीं, शूट करतीं और फिर आराम कर पाती थीं.

ये भी पढ़ें: ऑफिसर बनना चाहते थे जयदीप अहलावत, जानें- क्यों ‘दृश्यम 3’ एक्टर का सपना नहीं हुआ पूरा

यहां देखें ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर

इस दौरान राघव चड्ढा की मां, परिणीति की मां और उनके भाई भी उनसे मिलने शिमला पहुंचे. एक्ट्रेस ने बताया कि राघव भी उनके साथ रहने के लिए शिमला पहुंच गए थे. परिणीति के मुताबिक, शूटिंग के दौरान ऐसा लग रहा था जैसे पूरा परिवार ही उनके साथ सेट पर आ गया हो.

क्या है सीरीज की कहानी?

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ एक मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें परिणीति एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जिसका बच्चा नौ साल पहले लापता हो गया था. वह लगातार अपने बच्चे को ढूंढ रही है और उसे पूरा यकीन है कि उसका बच्चा अभी भी जिंदा है.

लेकिन जैसे-जैसे उसकी तलाश आगे बढ़ती है, उसके सामने कई ऐसे राज खुलते हैं जो उसकी सोच बदल देते हैं. कहानी का बड़ा सवाल यही है कि क्या वह अपने सबसे करीबी लोगों पर भरोसा कर पाएगी. नेटफ्लिक्स के मुताबिक,  सीरीज 24 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

इस सीरीज में परिणीति के साथ जेनिफर विंगेट, तहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, सुमीत व्यास, हरलीन सेठी और ध्रुव चौधरी नजर आएंगे. यह परिणीति का वेब सीरीज डेब्यू भी है.

राघव चड्ढा के साथ ऐसी है परिणीति की लव स्टोरी

परिणीति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 24 सितंबर 2023 को राजनेता राघव चड्ढा से शादी की थी. दोनों ने उदयपुर के द लीला पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. इससे पहले दोनों ने मई 2023 में सगाई की थी.

शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं. 2025 में परिणीती नेअपने पहले बच्चे  को जन्म दिया. उन्होंने अपने बेटे का नाम नीर रखा है. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment