लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल:आम जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर से मारपीट का आरोप, भाजपा ने सभी आरोपों से किया इनकार – Ex-tmc Mla Humayun Kabir Alleges Assault By Bjp Workers In Bengal’s North 24 Parganas

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और नौदा से विधायक हुमायूं कबीर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार को शाशन थाना क्षेत्र के खारीबाड़ी इलाके में हुई। यह इलाका जिले की कीर्तिपुर नंबर-1 ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। हुमायूं कबीर यहां टीएमसी के एक स्थानीय कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- दिमागी नक्सल पर सियासी रार: पीएम मोदी के भाषण पर सिब्बल का पलटवार, बोले- जनता लिखेगी आपका रिपोर्ट कार्ड

हुमायूं कबीर का आरोप है कि उनके पहुंचते ही कुछ भाजपा समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने ‘गो बैक’ के नारे लगाए और उन्हें बैठक में शामिल होने से रोक दिया। कबीर के मुताबिक, करीब 60 से 70 लोगों की भीड़ ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें उनकी गाड़ी की ओर जाने के लिए मजबूर किया गया। विधायक ने दावा किया कि इस दौरान किसी नुकीली चीज से उनके पैर के निचले हिस्से और पिंडली की मांसपेशियों में चोट पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने बिधाननगर अस्पताल में अपनी चोटों की जांच कराई। कबीर ने बताया कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया और कबीर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बारासात पुलिस जिले की एसपी जे. मर्सी ने बताया कि कबीर बैठक के लिए तय समय पर नहीं पहुंच पाए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन किया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने विधायक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अगर हुमायूं कबीर की ओर से मारपीट को लेकर शिकायत मिलती है, तो पुलिस उस पहलू की भी जांच करेगी।

टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़ का भी आरोप

हुमायूं कबीर के इलाके से चले जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। इस दौरान उत्तर 24 परगना के कुछ इलाकों में टीएमसी के कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा: केंद्र सरकार पर उठे सवाल, राहुल गांधी से लेकर दीपके तक किसने क्या-क्या कहा?

भाजपा ने क्या कहा?

भाजपा ने हुमायूं कबीर के साथ शारीरिक हमला किए जाने के आरोप से इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि पिछले करीब 15 वर्षों से इलाके में टीएमसी की वजह से राजनीतिक तनाव बना हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया कि अब एक बैठक आयोजित कर इलाके में फिर से तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही थी। भाजपा के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने भी हुमांयू कबीर से वहां बैठक आयोजित नहीं करने का अनुरोध किया था। पार्टी का दावा है कि इसी वजह से स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:संतरण और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘बढ़ो अभय, विश्वास-चरण धर’ – Aaj Ka Shabd Santaran Sumitranandan Pant Hindi Kavita Badho Abhaya Vishwas Charan Dhar

’13-14 करोड़ नाम हटाना स्कैम’:एसआईआर पर पूर्व सीईसी कुरैशी का बड़ा दावा, और क्या-क्या कहा? – Sir Voter Deletion Sy Quraishi Scam Controversy Voter List

Delhi Building Collapse Live:सत्य निकेतन में गिरी चार मंजिला इमारत, अब तक पांच की मौत; न्यायिक जांच के आदेश – Delhi Building Collapse Live Updates Building Collapses In Satya Niketan Students Trapped Rescue Operation

बिग बॉस 20:आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सीजन 20 में शामिल हुए ये प्रतिभागी; जानें इनके बारे में सबकुछ – Bigg Boss 20 Final 15 Contestants List Amrapali Dubey To Isha Rikhi Participated At Salman Khan Show

अमेरिका की आजादी के 250 साल का जश्न:’ट्रंप की सोच लेकर आया हूं’, राजदूत गोर ने बंगलूरू में क्या-क्या कहा? – Us India Partnership Sergio Gor Dk Shivakumar Bengaluru Trust Fellowship American Freedom 250 Years

आज का राशिफल 07 सितंबर:तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आज बन रहे हैं शुभ योग, नए अवसरों से बदल सकती है किस्मत – Today Prediction Horoscope Of 07 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment