लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nashik Road Accident:नासिक में भीषण सड़क हादसा, ट्रकों और कार की भिड़ंत में चार की मौत; एक की हालत गंभीर – Nashik Road Accident Savala Ghat Peth-dindori Border Many Died Seriously Injured Maharashtra Police Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम दो ट्रकों और एक कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा नासिक-पेठ मार्ग पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट में हुआ। दुर्घटना में गुजरात नंबर की एक मारुति ईको कार और दो ट्रक शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि कार पेठ की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार नासिक-पेठ मार्ग पर स्थित सप्तशृंगीगढ़ से सिलवासा जा रही थी। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ।

चश्मदीदों ने सुनाई हादसे की कहानी?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

कैसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे में शामिल एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी और टक्कर लगने के बाद कार सामने चल रहे दूसरे ट्रक से जा भिड़ी। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी के छह की फरीदाबाद में मौत:’मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़कर चला गया’, विजय को याद कर फूट-फूटकर रोए गजराज – Pickup Truck Carrying Pilgrims Rams Into Stationary Truck Six Killed From Mainpuri

असली नोटों के बीच छिपाए थे करोड़ों:पहली और आखिरी गड्डी के बीच में जाली नोट, सामान्य स्याही और पेपर का उपयोग – Counterfeit Notes Worth Crores Were Concealed Within A Bundle Of Genuine Notes

एआई पर लगाम ढीली रखने के पक्ष में अमेरिका: जी20 देशों से कहा- इनोवेशन को रोकने वाले नियम बनाने से बचें – America Wants Loose Ai Regulations G20 Meeting Elon Musk Carolina Principles Us China Ai Race

बिहार का मौसम:आज कई जिलों में अलर्ट, पटना में सुबह से हो रही बारिश; गंगा कहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही? – Bihar Weather: Alert In Several Districts Today, Rain In Patna; Ganga Water Level And Weather Forecast

अयोध्या:एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, 28 लोग थे सवार – Ayodhya: Horrific Accident On Nh-27; Dcm Truck Rams Into Tractor-trolley From Behind.

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील:क्रिटिकल मिनरल्स-सप्लाई चेन पर मिलकर करेंगे काम; क्यों है यह अहम? – G20 Meeting India Us Deal Critical Minerals Supply Chain Cooperation Agreement

Leave a Comment