इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. फिल्म इमरान हाशमी के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. हालांकि, अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिल रही है. लेकिन अगर फिल्म सिर्फ 2 करोड़ और कमा ले तो अजय देवगन क पोस्ट कोविड हिट को पछाड़ देगी. आइए नजर डालते हैं ‘आवारापन 2’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
‘आवारापन 2’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने तीसरे सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 59 लाख की कमाई की. वहीं इंटरनेशनली 25 लाख कमाए. फिल्म ने ग्रॉस 84 लाख का कलेक्शन कर लिया. तीसरे शुक्रवार (1.73 करोड़) के मुकाबले फिल्म की कमाई में 65.9 परसेंट की गिरावट देखने को मिली.
फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 181.74 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने नेट 154 करोड़ का बिजनसे किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 33.06 करोड़ कमाए.
अजय देवगन की फिल्म को पछाड़ पाएगी ‘आवारापन 2’?
बता दें कि अजय देवगन की पोस्ट कोविड हिट फिल्म ‘शैतान’ ने 216.18 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म शैतान को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में आर माधवन भी नजर आए थे. अब ‘शैतान’ को पछाड़ने के लिए इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की और जरूरत है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ‘आवारापन 2’ जल्द ऐसा कर लेगी.
शैतान को पछाड़ने के बाद ‘आवारापन 2’ का टारगेट ‘जुड़वा 2’, ‘दबंग 3’ और ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्में होंगी. ‘जुड़वा 2’ ने 216.61 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘दबंग 3’ ने 217 करोड़ कमाए. ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी ने भी 217 करोड़ कमाए थे.
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ की रिलीज डेट अनाउंस, इमरान हाशमी की फिल्म से होगा क्लैश
2026 की बॉलीवुड टॉप 10 ग्रॉसर ग्लोबली, ‘आवारापन 2’ ने बनाई ये जगह
2026 की टॉप 10 ग्रॉसर (ग्लोबली) फिल्मों पर नजर डालें तो इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ नंबर वन है. फिल्म ने दुनियाभर में 1850.85 करोड़ की कमाई की. दूसरे नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ है. इस फिल्म ने 485.3 करोड़ की कमाई की. तीसरे नबंर पर ‘भूत बंगला’ है. फिल्म ने 292.64 करोड़ की कमाई की. चौथे नबंर पर ‘धमाल 4’ है. इस फिल्म ने 236.43 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नबंर पर ‘आवारापन 2’ है. इसफिल्म ने 18 दिन में 214.8 करोड़ की कमाई कर ली है.
छठे नंबर पर ‘वेलकम टू जंगल’ है. इस फिल्म ने 196.1 करोड़ का बिजनेस किया. सातवें नंबर पर ‘कॉकटेल 2’ है. फिल्म ने 166.29 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें नंबर पर ‘ओ रोमियो’ है. इस फिल्म ने 123.1 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें नंबर पर ‘अल्फा’ है. इस फिल्म ने 99.07 करोड़ का बिजनेस किया. दसवें नंबर पर ‘मैं वापस आऊंगा’ है. इस फिल्म ने 98.85 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म में दिखे ये स्टार्स
फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को विशेष भट्ट ने लिखा है. फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे स्टार्स नजर आए. इमरान हाश्मी को रोमांटिक-एक्शन अवतार में फैंस ने बहुत सराहा. इमरान हाशमी ने फैंस पर अपना जादू चला दिया.
ये भी पढ़ें- ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह


