लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Janmashtami Special: कान्हा जी के भोग के लिए ऐसे बनाएं इंस्टेंट मथुरा पेड़ा, नोट करें आसान रेसिपी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Mathura Peda Recipe: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर में कान्हा जी की पूजा और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह की मिठाइयों का भोग लगाया जाता है. अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर घर में पेड़े बनाना चाहती हैं, लेकिन लंबे समय तक मावा भूनने का झंझट नहीं चाहतीं, तो यह इंस्टेंट मथुरा पेड़ा रेसिपी ट्राई कर सकती हैं. 

PC: Social Media
PC: Social Media

इंस्टेंट मथुरा पेड़ा बनाने के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 कप मिल्क पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा कप दूध”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 चम्मच घी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा कप बूरा या पिसी हुई चीनी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा चम्मच इलायची पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 चम्मच मलाई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”सजाने के लिए कटे हुए पिस्ता या बादाम”}

यह भी पढ़ें: पनीर की सब्जी छोड़ इस बार बनाएं कोफ्ता, मलाईदार ग्रेवी के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद

Mathura Peda Recipe: ऐसे बनाएं घर पर मथुरा पेड़ा

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले एक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें और उसमें घी डालें. अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए हल्का भूनें. ध्यान रखें कि आंच तेज न हो, वरना मिल्क पाउडर जल्दी जल सकता है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब इसमें धीरे-धीरे दूध और मलाई डालें और इसे लगातार चलाते रहें. कुछ ही देर में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा. जब यह कड़ाही छोड़ने लगे और एक नरम आटे जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए, तो गैस बंद कर दें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

इस मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. मिश्रण पूरी तरह गर्म न हो, तभी इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालें. गर्म मिश्रण में चीनी डालने से वह पिघल सकती है और पेड़े का मिश्रण ज्यादा पतला हो सकता है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर हाथों से थोड़ा गूंथ लें. अगर मिश्रण बहुत नरम लगे तो कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद हाथों पर हल्का सा घी लगाकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

हर लोई को हथेली से हल्का दबाकर पेड़े का आकार दें. चाहें तो बीच में अंगूठे से हल्का गड्ढा बनाकर उसमें पिस्ता या बादाम लगा सकती हैं.  मथुरा के पेड़ों की खासियत वाला हल्का भूरा रंग और भुना हुआ स्वाद पाने के लिए मिश्रण को अच्छी तरह धीमी आंच पर भूनना सबसे जरूरी है.

“}

जन्माष्टमी पर ऐसे लगाएं भोग

पेड़े (Mathura Peda Recipe) तैयार होने के बाद इन्हें कुछ देर नॉर्मल टेंपरेचर पर सेट होने दें. इसके बाद इन्हें भगवान श्रीकृष्ण को भोग में चढ़ा सकती हैं. घर आए मेहमानों को भी ये पेड़े प्रसाद के रूप में खिलाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बप्पा के लिए इस बार बनाएं कुछ खास, घर पर ऐसे तैयार करें चॉकलेट मोदक

The post Janmashtami Special: कान्हा जी के भोग के लिए ऐसे बनाएं इंस्टेंट मथुरा पेड़ा, नोट करें आसान रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment