{“_id”:”6a845a78d89f1a596a0f33fa”,”slug”:”class-11-student-dies-of-cardiac-arrest-2026-08-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”11वीं के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत: लंच के समय अचानक जमीन पर गिरा लड़का, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:43 PM IST
एक इंटर कॉलेज में लंच के समय 17 वर्षीय छात्र तुषार बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हृदय गति रुकने से मृत घोषित कर दिया गया।


छात्र की अचानक बिगड़ी तबीयत
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंच का समय था, छात्र रोज की तरह स्कूल में मौजूद थे। इसी बीच कक्षा 11 का छात्र अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। आसपास मौजूद छात्रों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज कर्मचारी आनन-फानन छात्र को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से बेहतर उपचार के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत हृदय गति रुकने से होने की बात सामने आई है।

