मशहूर रैपर और एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी 6 महीने भी नहीं चल पाई. दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे और इसी साल उनका तलाक भी हो गया. पांच महीने के भीतर ही दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने तलाक का ऐलान किया. तलाक के बाद ईशा रिखी का एक पुराना पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने फेक पर्सनैलिटी को लेकर बात की थी.
तलाक के बाद ईशा रिखी का पुराना पोस्ट वायरल
सोमवार को बादशाह और ईशा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि वो अपने रास्ते अलग कर चुके हैं. हालांकि दोनों ने तलाक की कोई वजह नहीं बताई थी. वहीं अब तलाक के बाद ईशा का एक पुराना पोस्ट चर्चा में है. उनका ये पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने एक पुराने पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा था जो अब चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा
सोशल मीडिया पर ईशा की उस पोस्ट के स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहे हैं. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘गलत आदमी के चयन के लिए किसी महिला को दोषी ठहराना कितनी बेककूफी है. दूसरी ओर उस आदमी को कभी इसे लेकर दोष नहीं दिया जाता है. जबकि उसने इसे पाने के लिए अपनी पर्सनैलिटी का दिखावा किया था.’
तलाक को लेकर बादशाह और ईशा रिखी ने क्या कहा?
ईशा और बादशाह दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा नोट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने और आगे बढ़ने का डिसीजन लिया है. हम गुजारिश करते हैं कि हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें. ये हमरा तलाक पर एकमात्र बयान होगा. हमारे रिश्ते के बारे में कोई अटकलें या अंदाजा ना लगाया जाए.’
बादशाह की दूसरी पत्नी बनी थीं ईशा रिखी
40 वर्षीय बादशाह दो शादी कर चुके हैं. उनकी पहली शादी लंदन की रहने वाली जैस्मिन मसीह से साल 2012 में हुई थी. हालांकि ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया था. 2017 में उन्होंने एक बेटी का वेलकम किया था और साल 2020 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. जबकि बादशाह की दूसरी शादी मार्च 2026 में 32 साल की ईशा रिखी से हुई थी.
ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू


