लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मालामाल वीकली 2’ में ईशा देओल की एंट्री, ‘बिग बॉस’ की ये एक्स कंटेस्टेंट भी बनीं हिस्सा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी की बड़ी बेटे ईशा देओल को ‘मालामाल वीकली 2’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था और अब उनकी फिल्म में एंट्री हो चुकी है. पहले से ही कई स्टार्स को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था और अब इसमें ईशा देओल सहित दो नाम जुड़ चुके हैं. ईशा के अलावा ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने भी इस फिल्म को साइन किया है.

‘मालामाल वीकली 2’ में ईशा सहित दो एक्ट्रेस की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ईशा देओल ने मालामाल वीकली 2 को साइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक्टिंग कमबैक के लिए एक्ट्रेस एक अच्छी कहानी की तलाश में थीं और उनकी ये तलाश मालामाल वीकली 2 के साथ खत्म हो गई है. वो अपने किरदार से बेहद खुश हैं.

ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा

ईशा देओल के अलावा सोया बंसल ने भी फिल्म का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है. बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं सोनिया बंसल को एक दिलचस्प रोल के लिए अप्रोच किया गया था. उन्होंने भी इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए फिल्म के लिए हामी भर दी है. 

मालामाल वीकली 2' में ईशा देओल की एंट्री, 'बिग बॉस' की ये एक्स कंटेस्टेंट भी बनीं हिस्सा

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

ये जानकारी भी सामने आ चुकी है कि ये फिल्म कब तक फ्लोर पर आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 तक शुरू हो सकती है. फिल्म की कहानी साल 2006 की फिल्म मालामाल वीकली से पूरी तरह अलग होगी. हालांकि ये उसकी मूल भावना को जिंदा रखेगी.

फिल्म में ये स्टार्स भी होंगे

‘मालामाल वीकली 2 को ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के डायरेक्टर अमित जोशी बना रहे हैं. पहले खबरें आ चुकी हैं कि फिल्म में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी. इसके बाद 11 अगस्त को एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के फिल्म की कास्ट से जुड़ने की खबर आई थी. जबकि 13 अगस्त को मशहूर अभिनेता राजपाल यादव और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव को लिए जाने का अपडेट आया था. वहीं एक दिन बाद फरदीन खान और महेश मांजरेकर के भी फिल्म से जुड़ने की जानकारी मिली. 

ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment