लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मौसम बदलते ही बढ़ गई होंठ-एड़ियों की ड्राईनेस? ब्यूटीशियन ने बताए बचाव के तरीके

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Pre Winter Skin Care: मौसम बदलते ही त्वचा में रूखापन बढ़ने लगता है. इसका असर सबसे पहले होंठों और एड़ियों पर दिखाई दे सकता है. अगर अभी से इनकी देखभाल शुरू कर दी जाए, तो ठंड बढ़ने पर ज्यादा फटने और दर्द की परेशानी से बचा जा सकता है. पटना की मशहूर ब्यूटीशियन सोनाली सिंह ने बताया कि इस मौसम में थोड़ी-सी नियमित देखभाल से होंठों और एड़ियों को मुलायम रखा जा सकता है.

होंठों को रखें नम

सोनाली सिंह के मुताबिक, मौसम बदलने पर होंठ जल्दी सूखने लगते हैं. ऐसे में दिन में कई बार अच्छा लिप बाम लगाना चाहिए. खासकर घर से बाहर निकलने से पहले और रात में सोने से पहले होंठों को अच्छी तरह नम रखना जरूरी है. साथ ही होंठों को बार-बार चाटने से बचें, क्योंकि इससे रूखापन और बढ़ सकता है.

फटे होंठों को न रगड़ें

होंठों पर पपड़ी जम जाए तो उसे हटाने के लिए जोर से रगड़ना या बार-बार स्क्रब करना ठीक नहीं है. सोनाली सिंह बताती हैं कि ऐसा करने से होंठों पर जलन या छोटे घाव हो सकते हैं. इसलिए फटे होंठों पर स्क्रब करने के बजाय उन्हें लगातार नम रखना बेहतर है.

रात में एड़ियों पर लगाएं क्रीम

एड़ियों को फटने से बचाने के लिए रात में सोने से पहले पैरों को साफ करके अच्छी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं. सोनाली सिंह के अनुसार, अगर एड़ियां ज्यादा सूखी हैं तो वहां क्रीम की थोड़ी मोटी परत लगाकर सूती मोजे पहनकर सोना फायदेमंद हो सकता है. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है.

बहुत गर्म पानी से बचें

ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा को और रूखा कर सकता है. इसलिए नहाने या पैर धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. नहाने के बाद त्वचा को धीरे से सुखाकर तुरंत मॉइश्चराइजर लगाएं.

एड़ियों की सूखी त्वचा को न नोचें

अगर एड़ियों पर मोटी और सूखी त्वचा जमा हो गई है, तो उसे खींचकर निकालने या ब्लेड से काटने की गलती न करें. इससे त्वचा को चोट लग सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. जरूरत हो तो इसे धीरे-धीरे साफ करें और नियमित रूप से क्रीम लगाएं.

कब डॉक्टर से लें सलाह?

अगर एड़ियों में गहरी दरारें पड़ गई हैं, खून निकल रहा है, दर्द या सूजन है या लंबे समय से रूखापन बना हुआ है, तो डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के चेहरे पर मूंछ जैसे बाल क्यों आते हैं? इन वजहों को न करें नजरअंदाज

The post मौसम बदलते ही बढ़ गई होंठ-एड़ियों की ड्राईनेस? ब्यूटीशियन ने बताए बचाव के तरीके appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment