लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ का साउथ में भी जलवा, विजय देवरकोंडा बोले- जिम में हर वक्त बजते हैं गाने

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साउथ पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की तैयारियों में बिजी हैं. दोनों कई इंटरव्यू दे रहे हैं. इसी दौरान हाल ही में एक बातचीत के दौरान दोनों से पूछा गया कि इन दिनों साउथ में कौन से हिंदी गाने पसंद किए जा रहे हैं.

इस पर विजय देवरकोंडा ने तुरंत रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों का नाम लिया. 

साउथ के जिम में नॉन स्टॉप बजते ‘धुरंधर’ के गाने
पॉडकास्टर शुभांकर मिश्रा से बातचीत के दौरान विजय देवरकोंडा ने बताया कि साउथ इंडिया के जिम में ‘धुरंधर’ के गाने काफी सुनने को मिल रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि साउथ में इन दिनों कौन से हिंदी गाने ज्यादा बज रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ के गानों को मिस करना मुश्किल है.

विजय ने बताया कि साउथ इंडिया के जिम में फिल्म के गाने नॉन-स्टॉप बजते रहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वहां लोग ‘धुरंधर’ के म्यूजिक को काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, विजय को गानों के सही नाम तुरंत याद नहीं आए, जिसके बाद उन्होंने शुभांकर से उन गानों की धुन गुनगुनाने को कहा.

एक्टर ने ये भी बताया कि फिल्म ‘एनिमल’ के गानें भी काफी बजते हैं.  इसी बातचीत के दौरान विजय ने ये कहा कि वो काफी इंडिपेंडेंट म्यूजिक सुनते हैं.

बता दें, साल 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म के गानों  ‘शरारत’, ‘गहरा हुआ’, और ‘लुट ले गया’ भी काफी पॉपुलर हुए.

‘रणबाली’ में फिर साथ दिखेंगे विजय-रश्मिका
बता दें, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में एक साथ नजर आएंगे. ‘रणबाली’ की कहानी 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश शासन के दौर की है.  फिल्म में विजय देवरकोंडा लीड रोल यानी सिंगनमाला बोब्बिली रणबाली के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना जयम्मा का रोल निभा रही हैं.

‘रणबाली’ विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म है और शादी के बाद दोनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं.

कब रिलीज होगी ‘रणबाली’?
‘रणबाली’ का डायरेक्शन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. फिल्म की स्टारकास्ट में हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी शामिल हैं, जो इस पीरियड ड्रामा में नजर आएंगे. फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि टी-सीरीज इसे प्रजेंट कर रही है. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment