लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका में दिलजीत दोसांझ के शो में हंगामा, खालिस्तानी झंडा लेकर स्टेज पर चढ़ गया शख्स, VIDEO हुआ वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के सैन फ में फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया. यहां उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक खालिस्तान-समर्थक प्रदर्शनकारी हाथ में झंडा लिए सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सीधे स्टेज पर जा पहुंचा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सिक्योरिटी की टीम और स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उस शख्स को हिरासत में लेकर स्थिति को संभाला.

खालिस्तानी झंडा लिए स्टेज पर चढ़ा शख्स

इस घटना के बावजूद, दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट नहीं छोड़ा और अपना परफॉर्मेंस जारी रखा. यहां दिलजीत का कॉन्सर्ट हाउसफुल रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिलजीत स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. तभी खालिस्तानी झंडा लिए एक शख्स स्टेज पर आ गया और दिलजीत के करीब डांस करने लगा. खालिस्तानी झंडा लिए शख्स को देखकर दिलजीत उससे दूर हट गए.

कनाडा में दिलजीत के कन्सर्ट में हुआ था हंगामा

दिलजीत दोसांझ के विदेशी कॉन्सर्ट्स में खालिस्तान समर्थकों के द्वारा इस तरह समस्या पैदा करने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले अप्रैल में उनके Aura 2026 कनाडाई दौरे के दौरान भी कॉन्सर्ट के भीतर कुछ समर्थकों ने कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए थे और अलगाववादी झंडे लहराए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षाकर्मियों ने आयोजन स्थल से बाहर निकाल दिया था. कनाडा में हुए इस हंगामे के बाद दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी में अपनी बात रखते हुए लिखा कि बाहर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कोई भी कर सकता है, लेकिन अगर कोई अंदर आकर मेरे फैंस को परेशान करने की कोशिश करेगा, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

उन्होंने साफ किया था कि अगर कोई बैनर या झंडा लेकर आता है तो इसका मतलब आमतौर पर यह होता है कि वे बताना चाहते हैं कि वे कहां से आए हैं और वे मेरा समर्थन करते हैं, लेकिन उसी बैनर के साथ बाहर खड़े होकर फैंस को गाली देना और फिर अंदर आकर हंगामा करना कतई मंजूर नहीं है. दिलजीत ने आगे लिखा कि मामला किसी झंडे या बैनर का नहीं, बल्कि उसके पीछे की नीयत का है. उन्होंने सिक्योरिटी को निर्देश दिए थे कि जो भी कार्यक्रम में खलल डाले, उसे उठाकर बाहर फेंक दिया जाए. 

ये भी पढ़ें : PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

स्टार्मर के इस्तीफे के बाद ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ संभालेंगे ब्रिटेन की कमान? जानिए कौन हैं एंडी बर्नहैम, PM रेस में सबसे आगे नाम

‘हमने बिल्कुल वही किया, जो…’, ईरान संग वार्ता के बाद US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की बड़ी घोषणा

इजरायल का बड़ा एक्शन, शांति वार्ता के बीच पहाड़ चीरकर तबाह किया हिज्बुल्लाह का सीक्रेट ड्रोन बेस, हिल गया ईरान!

‘समझौते की अच्छी नींव रखी…’, स्विट्जरलैंड में ईरान से शांति वार्ता पर क्या बोले जेडी वेंस?

कतर के रास लाफान की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 विदेशी कामगारों की मौत, 66 घायल, भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन

Leave a Comment