लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुर्गा पूजा पंडाल की भीड़ में भी आएगी एकदम 'मॉडल जैसी' फोटो, अपनाएं ये सिंपल टिप्स एंड ट्रिक्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Durga Puja Selfie Tips: दुर्गा पूजा का मतलब ही होता है धमाकेदार ढोल-ढाक की थाप, चारों तरफ एक गजब का उत्साह और हर तरफ फैली हुई एक जगमगाती हुई रोशनी. पूजा के दौरान जब हम एथनिक कपड़ों में अच्छे से तैयार होकर, नए कपड़ों में सज-धजकर पंडाल घूमने निकलते हैं, तो मन करता है कि इसके हर एक खास पल को अपने कैमरे में कैद कर लें. लेकिन सच कहें तो फोटो खिंचाते समय हमारे हाथ सिर्फ निराशा ही लगती है. कभी ब्राइट लाइट्स की वजह से चेहरा एकदम काला सा दिखाई देने लगता है, तो कभी पीछे अनजान लोगों को देखकर मूड खराब हो जाता है. कई बार तो ऐसा भी महसूस होता है कि खुद की फोटो की जगह पर पीछे की भीड़ ज्यादा हाईलाइट हो गई है.

अगर आपके साथ भी पंडाल घूमते समय ऐसा ही होता है तो अब आपको टेंशन लेने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है. इसमें आपकी या फिर आपके स्मार्टफोन की कोई गलती नहीं है, बल्कि सिर्फ सही ट्रिक न जानना एक बड़ी वजह है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान शब्दों में समझाने वाले हैं कि पंडाल घूमते समय आपकी तस्वीरें अच्छी क्यों नहीं आती हैं और किस तरह से आप बिना किसी झंझट के भी जबरदस्त तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं.

durga puja photography tips
durga puja photography tips

पंडाल में फोटो खराब होने के मुख्य कारण

पंडाल में तस्वीरें अच्छी न आने की सबसे बड़ी वजह वहां की लाइटिंग होती है. पंडालों में रंग-बिरंगी, तेज और तेजी से बदलने वाली लाइटें लगी होती हैं. जब आपके चेहरे पर अलग-अलग रंगों की लाइट पड़ती है, तो कैमरे का सेंसर सही रंग नहीं पकड़ पाता. इसके अलावा, रात के समय रोशनी कम होने की वजह से मोबाइल का कैमरा फोटो को ब्लर कर देता है. दूसरी बड़ी प्रॉब्लम वहां मौजूद भारी भीड़ होती है, जिसके कारण आप शांति से पोज नहीं दे पाते और बैकग्राउंड में बहुत सारे लोग आ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: मां दुर्गा के स्वागत के लिए ऐसे सजाएं मेन गेट, घर की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

सही एंगल और रोशनी का चुनाव करें

अगर आप पंडाल के अंदर फोटो खिंचाने की सोच रहे हैं, तो लाइटिंग का खास ख्याल रखें. फोटो खिंचाते समय कभी भी किसी तेज लाइट के ठीक सामने खड़े होने की गलती न करें. अगर आप लाइट के ठीक सामने खड़े हो जाएंगे, तो इससे आपका चेहरा पूरी तरह से काला दिखाई देने लग जाएगा. फोटो खिंचाते समय हमेशा अपना चेहरा लाइट के सोर्स की तरफ रखें, ताकि लाइट सीधे आपके चेहरे पर पड़े. अगर आप सेल्फी ले रहे हैं, तो कैमरे को हमेशा अपने चेहरे के ठीक सामने रखने के बजाय थोड़ा सा ऊपर करके रखें. थोड़ा ऊपर से लिया गया एंगल आपकी गर्दन और चेहरे के शेप को बेहतर दिखाता है और तस्वीर अट्रैक्टिव लगती है.

कैमरे की सेटिंग्स में करें छोटा सा बदलाव

अगर आप स्मार्टफोन के कैमरे को हमेशा डिफॉल्ट मोड पर रखते हैं, तो इसकी वजह से भी फोटो खराब आने का खतरा रहता है. अगर आप कम लाइटिंग में फोटोज खिंचा रहे हैं, तो हमेशा अपने फोन के पोर्ट्रेट मोड या नाइट मोड का इस्तेमाल करें. पोर्ट्रेट मोड आपके पीछे के बैकग्राउंड को हल्का सा ब्लर कर देता है, जिससे भीड़-भाड़ के बावजूद पूरा फोकस आप पर ही रहता है. इसके अलावा, स्क्रीन पर अपने चेहरे पर टच करके एक्सपोजर यानी कि लाइटिंग को थोड़ा एडजस्ट कर लें. अगर पंडाल की लाइटें बहुत ज्यादा चमक रही हैं, तो ब्राइटनेस थोड़ी कम कर दें ताकि फोटो में सही रंग दिखाई दें.

ये भी पढ़ें: माता रानी के स्वागत के लिए ऐसे सजाएं घर का मंदिर, मिनटों में बदल जाएगा पूरा लुक

भीड़ से बचने के लिए अलग कॉर्नर चुनें

पंडाल के अंदर जो मेन मूर्ति होती है उसके ठीक सामने या फिर उसके एंट्री गेट पर लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है. ऐसी जगह पर एक अच्छी तस्वीर खिंचाना काफी मुश्किल होता है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए पूरे पंडाल में ऐसे कोने या जगहें ढूंढें जहां थोड़ी कम भीड़ हो और डेकोरेशन खूबसूरत दिख रही हो. पंडाल के साइड पिलर्स, लटकते हुए झूमर या हाथ से की गई कारीगरी वाले हिस्सों के पास खड़े होकर ली गई तस्वीरें बेहद खास आती हैं. इससे आपकी फोटो में दुर्गा पूजा का माहौल भी दिखता है और बैकग्राउंड भी साफ-सुथरा रहता है.

फेस्टिव लुक और नेचुरल पोज

अगर आप अपनी तस्वीर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो वह सिर्फ सही लाइटिंग से ही नहीं आ सकती है. इसके लिए आपके चेहरे का हाव-भाव भी सही होना चाहिए. हर फोटो में एक ही जैसा रटा-रटाया पोज देने के बजाय थोड़े नेचुरल रहें. इसके अलावा जब आप अपने दोस्तों के साथ फोटोज क्लिक कराएं तो चेहरे पर नेचुरल मुस्कान रखें. अगर आप पूजा की थाली थामे हुए या फिर पंडाल की सजावट दिखा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप कैंडिड पोज लें. एथनिक ड्रेसेस जैसे साड़ी या कुर्ता-पायजामा के साथ आपकी मुस्कान सबसे ज्यादा निखर कर आती है. फोटो खींचते समय बहुत ज्यादा सावधान या सीधे खड़े होने के बजाय बॉडी को थोड़ा रिलेक्स रखें.

ये भी पढ़ें: कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर की बालकनी में ही बना लें खूबसूरत कॉफी कॉर्नर, कम खर्च में ऐसे बदलें पूरा लुक

The post दुर्गा पूजा पंडाल की भीड़ में भी आएगी एकदम 'मॉडल जैसी' फोटो, अपनाएं ये सिंपल टिप्स एंड ट्रिक्स appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment