लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्टूबर में पौधों का रखना है खास ख्याल? अभी कर लें ये काम, सर्दियों में खूब खिलेंगे फूल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

October Gardening Tips: अक्टूबर आते ही मौसम थोड़ा बदलने लगता है. बारिश कम हो जाती है और सुबह-शाम हल्की ठंडक भी महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आपके घर में गमले लगे हैं या आपको पौधे लगाने का शौक है, तो यही सही समय है उनकी थोड़ी ज्यादा देखभाल करने का. रांची के रहने वाले और नर्सरी में काम करने वाले राम मोहन जी ने बताया कि अक्टूबर में मौसम बदलने के साथ पौधों की देखभाल पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है. इस समय बारिश कम होने लगती है, इसलिए गमलों की मिट्टी, पानी और धूप का खास ख्याल रखें। उन्होंने बताया कि सूखी पत्तियों और खराब टहनियों को समय-समय पर हटा देना चाहिए. साथ ही, जिन पौधों की जड़ें गमले से बाहर निकलने लगी हैं, उन्हें थोड़े बड़े गमले में लगाने का यह अच्छा समय है.

सबसे पहले गमले की मिट्टी देखें

बारिश के दिनों में गमलों की मिट्टी कई बार बहुत गीली हो जाती है. अब मौसम बदल रहा है, इसलिए एक बार मिट्टी को अच्छी तरह देख लें. अगर मिट्टी बहुत सख्त हो गई है, तो ऊपर से उसे हल्के हाथ से थोड़ा ढीला कर दें. इससे पौधे की जड़ों तक हवा आसानी से पहुंच पाएगी.

रोज पानी डालने की जरूरत नहीं

पौधों में पानी डालते समय बस एक बात का ध्यान रखें कि मिट्टी पहले से गीली तो नहीं है. ऊपर से मिट्टी सूखी दिख रही है, तभी पानी दें. हर दिन जरूरत से ज्यादा पानी डालने से पौधे की जड़ खराब हो सकती है.

नए पौधे लगाने का भी अच्छा समय

अगर आप इस महीने घर में कुछ नए पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो अक्टूबर इसके लिए अच्छा समय है. गेंदा, गुलदाउदी जैसे फूलों के पौधे लगा सकते हैं. इसके अलावा धनिया, मेथी, पालक, मूली जैसी चीजें भी गमले में आसानी से उगाई जा सकती हैं.

पौधों को थोड़ी धूप जरूर दिखाएं

मौसम बदलने के साथ पौधों को मिलने वाली धूप का भी ध्यान रखना चाहिए. जिन पौधों को धूप पसंद है, उन्हें सुबह की धूप में कुछ घंटे रख सकते हैं. वहीं ऐसे पौधे जिन्हें ज्यादा धूप पसंद नहीं है, उन्हें सीधी तेज धूप से बचाकर रखें.

सूखी पत्तियां निकालते रहें

गमले में सूखी पत्तियां पड़ी रहती हैं, तो उन्हें निकालते रहें. सूखी या खराब हो चुकी टहनियां भी काट दें. इससे पौधा साफ रहेगा और नई पत्तियों के लिए जगह मिलेगी. साथ ही पौधे पर कीड़े लगे हैं या नहीं, यह भी आसानी से पता चलता रहेगा.

थोड़ी खाद पौधों के लिए अच्छी रहेगी

अगर काफी समय से पौधों में खाद नहीं डाली है, तो अक्टूबर में थोड़ी जैविक खाद डाल सकते हैं. घर की बनी खाद या अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन खाद बहुत ज्यादा डालने की जरूरत नहीं है। थोड़ी मात्रा ही काफी होती है.

गमला छोटा पड़ गया है तो बदल दें

कई बार पौधा इतना बढ़ जाता है कि उसका गमला छोटा पड़ने लगता है. अगर जड़ें गमले के नीचे से बाहर आने लगी हैं या पौधा बहुत घना हो गया है, तो उसे थोड़े बड़े गमले में लगा दें. नया गमला लेते समय नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर देखें.

रोज बस 10 मिनट दें

बागवानी के लिए घंटों समय निकालने की जरूरत नहीं है. रोज 10 मिनट पौधों को देख लें, सूखी पत्तियां हटा दें, मिट्टी चेक कर लें और जरूरत हो तो पानी दें. इतनी-सी देखभाल से भी पौधे अच्छे रहेंगे और कुछ ही समय में आपका गार्डन हरा-भरा नजर आने लगेगा.

यह भी पढ़ें: बिना डस्टबिन कैसे साफ रहता है जापान? जानिए जापानी लोगों की 5 अनोखी आदतें

The post अक्टूबर में पौधों का रखना है खास ख्याल? अभी कर लें ये काम, सर्दियों में खूब खिलेंगे फूल appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment