लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. गांगुली पहले की साल दिल्ली टीम में काम कर चुके हैं, लेकिन IPL 2027 में पहली बार बतौर हेड कोच नजर आएंगे. उन्होंने दिल्ली फ्रेंचाइजी की महिला और पुरुष टीम में डायरेक्टर का रोल भी निभाया है.

गांगुली, हेमंग बदानी की जगह लेंगे, जो पिछले 2 साल से दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच बने हुए थे. दिल्ली टीम ने गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल,सहायक कोच इयान बेल और टीम डायरेक्टर वेणुगोपाल राव को भी रिटेन ना करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि गांगुली अपना खुद का सपोर्ट स्टाफ चाहते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 2 सीजन प्लेऑफ में जाने में नाकामयाब रही थी. आईपीएल 2025 में वह पांचवें और 2026 सीजन में टीम छठे स्थान पर रही थी. गांगुली की बात करें तो वे साल 2019 से ही DC फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं.

युवराज सिंह भी आएंगे

कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में गांगुली को युवराज सिंह का साथ मिल सकता है. हालांकि इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. यह पहली बार नहीं होगा जब सौरव गांगुली DC फ्रेंचाइजी की किसी टीम के हेड कोच के रूप में नजर आएंगे. पिछले साल SA20 में गांगुली प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच बने और उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी.

हेड कोच बनने पर क्या बोले गांगुली

दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनने पर सौरव गांगुली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हेड कोच का पद संभालने को उत्साहित हूं. दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी मेरे दिल के बहुत करीब रही है और पिछले सालों इसके साथ मेरे रिश्ते और मजबूत हुए हैं.” गांगुली ने दावा किया कि वे एक मजबूत और निडर टीम बनाने का प्रयास करेंगे.

दिल्ली में आ चुके हैं ऋषभ पंत

IPL 2027 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अक्षर पटेल, केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ काम करते दिखेंगे. पंत ने 2 साल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी, लेकिन IPL 2026 के समापन के बाद दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड हुआ था.

ट्रेड डील के तहत ऋषभ पंत ने सैलरी में 12 करोड़ की कटौती यानी 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की थी. दूसरी ओर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये में LSG में चले गए थे.

यह भी पढ़ें:

Inside Story: विश्व कप और एशियाड गोल्ड जीतने के बावजूद हरमनप्रीत ने क्यों छोड़ी कप्तानी? जानिए अंदर की कहानी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment