लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आशीष नेहरा बनने वाले थे CSK के हेड कोच और फिर…, IPL 2027 से पहले बड़ा खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया है. IPL 2027 में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK टीम में स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने हैरतअंगेज खुलासा कर दिया है. अश्विन ने दावा किया है कि आशीष नेहरा को भी चेन्नई टीम का हेड कोच बनने का ऑफर दिया गया था, लेकिन नेहरा ने उसे ठुकरा दिया था. 

आर अश्विन 9 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले हैं. उन्होंने खुलासा करके बताया कि CSK ने गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा को भी अप्रोच किया था, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. अश्विन ने बताया कि हेड कोच की पोजीशन पर जहीर खान को बिठाने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने कई दिग्गजों का रुख किया था.

CSK ने आशीष नेहरा को किया अप्रोच

अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने CSK की हेड कोच पोजीशन पर चर्चा करते हुए कहा, “कई कोचों का रुख किया गया था. जहां तक मैं समझता हूं, एक समय पर आशीष नेहरा को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन नेहरा ने ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. आशीष को गुजरात टाइटंस छोड़ने की जरूरत नहीं है, वहां उन्हें बतौर कोच बहुत सफलता प्राप्त हुई है.”

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस के पहले सीजन (2022) से ही टीम के हेड कोच बने हुए हैं. पहले ही सीजन में उनकी कोचिंग में गुजरात ने IPL 2022 का खिताब जीता था, उस समय हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हुआ करते थे. वहीं उससे अगले साल गुजरात ने एक बार फिर फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि आईपीएल 2023 के फाइनल में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी.

जहीर खान नहीं थे पहली चॉइस

जहीर खान फिलहाल सिर्फ एक साल के लिए CSK के हेड कोच बने हैं, दोनों पक्षों के बीच सिर्फ एक साल की डील हुई है. अश्विन ने जहीर खान को हेड कोच चुने जाने के फैसले सराहा और जहीर खान की भी तारीफ की. मगर अश्विन ने कहा कि जहीर खान हेड कोच पोजीशन के लिए पहली चॉइस नहीं थे. कुछ विदेशी कोच भी इस दौड़ में शामिल थे, लेकिन किन्हीं कारणों से वह डील नहीं हो पाई.

अश्विन ने बताया कि कई बड़े नाम सिर्फ एक साल की डील स्वीकारने को तैयार नहीं थे. एक कोच डील लेने को लगभग तैयार था, लेकिन CSK में आने से वह अन्य इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में काम नहीं कर पाता. 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी बना दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज, ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment