Navratri Jewellery Ideas: नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट का अपना अलग ही उत्साह होता है. इस दौरान लोग कपड़ों से लेकर फुटवियर और मेकअप तक, हर चीज पर खास ध्यान देते हैं. खासकर जब बात गरबा लुक की हो, तो ज्वेलरी पूरे आउटफिट को एक अलग अंदाज दे सकती है.
चनिया चोली हो या ट्रेडिशनल लहंगा, सही ज्वेलरी के साथ पूरा लुक ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आता है. अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट के लिए अपना लुक तैयार कर रही हैं, तो इन 10 ज्वेलरी पीस को ट्राय कर सकती हैं.
1. ऑक्सीडाइज्ड झुमके
गरबा लुक के साथ बड़े ऑक्सीडाइज्ड झुमके काफी अच्छे लगते हैं. खासकर अगर आपका आउटफिट हैवी है, तो बड़े झुमके बिना ज्यादा ज्वेलरी पहने भी लुक को खास बना सकते हैं.

2. चांदबाली (Navratri Jewellery Ideas)
चांदबाली का डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ काफी एलिगेंट भी लगता है. इसे चनिया चोली या सिंपल लहंगे के साथ पहनकर आप चेहरे को हाइलाइट कर सकती हैं.
3. सिल्वर नेकलेस
अगर आपका ब्लाउज या चोली सिंपल है, तो हैवी सिल्वर नेकलेस लुक में जान डाल सकता है. ऑक्सीडाइज्ड या सिल्वर फिनिश वाला नेकपीस गरबा के ट्रेडिशनल माहौल के साथ भी आसानी से मैच हो जाता है.

4. बोहो चोकर
आजकल चोकर सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट तक सीमित नहीं है. मिरर वर्क, बीड्स या सिल्वर डिटेलिंग वाला बोहो चोकर गरबा आउटफिट के साथ (Navratri Jewellery Ideas) काफी स्टाइलिश लग सकता है.
5. मांग टीका
मांग टीका पूरे गरबा लुक को ट्रेडिशनल टच देता है. अगर आपने बड़े झुमके पहने हैं, तो बाकी ज्वेलरी थोड़ी हल्की रखकर सिर्फ मांग टीका भी कैरी कर सकती हैं.

6. नथ (Navratri Jewellery Ideas)
गरबा लुक में नथ पहनना थोड़ा अलग और स्टाइलिश एक्सपेरिमेंट हो सकता है. अगर आप कुछ हटकर ट्राय करना चाहती हैं, तो छोटी या मीडियम साइज की नथ चुनें. इससे लुक ज्यादा भारी भी नहीं लगेगा.
7. बाजूबंद
स्लीवलेस या शॉर्ट स्लीव चोली के साथ बाजूबंद काफी खूबसूरत लगता है. सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन वाला बाजूबंद ट्रेडिशनल लुक को और निखार सकता है.
8. कंगन और चूड़ियां
गरबा में हाथों की ज्वेलरी भी काफी मायने रखती है. रंग-बिरंगी चूड़ियां, सिल्वर कंगन या बीडेड ब्रेसलेट को अपने आउटफिट के रंग से मैच करके पहना जा सकता है.

9. कमरबंद
अगर आप अपने लहंगे या चनिया चोली को थोड़ा रॉयल टच देना चाहती हैं, तो कमरबंद ट्राय कर सकती हैं. यह खासकर तब अच्छा लगता है जब आपका आउटफिट थोड़ा सिंपल हो और आप ज्वेलरी से उसे स्टाइल करना चाहती हों.
10. पायल
गरबा लुक में पायल एक छोटी लेकिन खूबसूरत डिटेल हो सकती है. सिल्वर पायल या हल्की घुंघरू वाली पायल ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छी लगती है.

यह भी पढ़ें: लाल-पाड़ साड़ी के साथ पहनें ये 5 बंगाली स्टाइल ब्लाउज, मिलेगा परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक
The post Navratri 2026: गरबा लुक में चार चांद लगा देंगी ये 10 खूबसूरत ज्वेलरी
डिजाइंस appeared first on Prabhat Khabar.


