Navratri Home Decoration: नवरात्रि शुरू होते ही घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. पूजा की तैयारियों के साथ मन करता है कि घर का कोना-कोना भी थोड़ा खूबसूरत और फेस्टिव नजर आए. लेकिन इसके लिए हर बार बाजार से ढेर सारा डेकोरेशन का सामान खरीदना जरूरी नहीं है.
घर में रखी कुछ चीजों और थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आप पूजा कॉर्नर और बालकनी को भी बेहद खूबसूरत बना सकती हैं. अगर आप इस नवरात्रि घर को ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो ये आसान आइडिया आपके काम आ सकते हैं.
पूजा कॉर्नर को दें ट्रेडिशनल लुक
नवरात्रि में सबसे ज्यादा ध्यान पूजा वाले हिस्से पर जाता है. अगर आपके घर में अलग से पूजा मंदिर है, तो उसके आसपास ज्यादा सामान रखने के बजाय उसे साफ और सिम्पल रखें. मंदिर के पीछे या आसपास पीले, लाल या नारंगी रंग के कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं.
ये रंग पूजा वाले कॉर्नर को तुरंत फेस्टिव लुक देते हैं. मंदिर के सामने छोटी-सी रंगोली बनाएं और उसके आसपास फूलों की पंखुड़ियां रखें.
फूलों से सजाएं पूजा की जगह (Navratri Home Decoration)
नवरात्रि की सजावट में फूलों का इस्तेमाल सबसे आसान तरीका है. गेंदे के फूलों की छोटी-सी माला बनाकर मंदिर के आसपास लगा सकती हैं. चाहें तो फूलों की पंखुड़ियों से पूजा की चौकी के आसपास बॉर्डर भी बना सकती हैं. अगर असली फूल रोज बदलना मुश्किल लगता है, तो आर्टिफिशियल फूलों की माला भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

दीयों और लाइट्स से बढ़ाएं रौनक
नवरात्रि की शाम को पूजा कॉर्नर में छोटे-छोटे दीये रखें. दीयों को रंगोली के दोनों तरफ या पूजा की चौकी के आसपास सजाया जा सकता है. इसके अलावा हल्की फेयरी लाइट्स भी लगा सकती हैं. अगर बिजली वाली लाइट इस्तेमाल कर रही हैं, तो तारों को इस तरह रखें कि आने-जाने में परेशानी न हो और वे दीये या किसी गर्म चीज के संपर्क में न आएं.
बालकनी में बनाएं छोटा-सा फेस्टिव कॉर्नर
बालकनी को सजाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. रेलिंग पर फूलों की माला या छोटी फेयरी लाइट्स (Navratri Home Decoration) लगा सकती हैं. अगर बालकनी में पौधे हैं, तो उनके आसपास छोटे दीये या सजावटी लाइट्स रखकर माहौल को फेस्टिव बनाया जा सकता है.
एक कोने में छोटी-सी चौकी, कुशन या फ्लोर मैट रखकर फेस्टिव सीटिंग कॉर्नर भी बनाया जा सकता है. इसके साथ एक रंगीन दुपट्टा या ट्रेडिशनल फैब्रिक डाल दें, तो पूरा लुक और सुंदर लगेगा.

यह भी पढ़ें: गरबा लुक में चार चांद लगा देंगी ये 10 खूबसूरत ज्वेलरी डिजाइंस
The post बिना ज्यादा खर्च किए इस नवरात्रि घर को दें ट्रेडिशनल लुक, काम आएंगे ये आसान डेकोरेशन आइडियाज appeared first on Prabhat Khabar.


