लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘होर्मुज’ से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एनर्जी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. इस बीच यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर दावा किया कि होर्मुज से तेल की आवाजाही अब फिर से सामान्य हो गई है. उन्होंने कहा कि जंग से पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रोजाना करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल, कंडेनसेट और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आवाजाही होती थी. ईरान के साथ फिर से बनी जंग की स्थिति के बीच ट्रंप ने कहा कि अब इस रास्ते से 1.8 करोड़ बैरल कच्चा तेल गुजरता है.

ट्रंप का ये पोस्ट ऐसे समय में आया है जब वह लगातार ईरान पर हमला करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलने की धमकी दे रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि चूंकि होर्मजु अब अमेरिका के नियंत्रण में है तो इसका नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखा जाना चाहिए. ओमान की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ने वाला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है. इस क्षेत्र में किसी भी तरह के सैन्य या राजनीतिक तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

ट्रंप भले ही ये दावा कर रहे हों कि स्ट्रेट ऑफ होर्मजु से जहाजों की आवाजाही नॉर्मल हो गई है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं. शिप-ट्रैकिंग कंपनी केप्लर के आंकड़ों का हवाला देते हुए रॉयटर्स ने बताया कि बुधवार (2 सितंबर 2026) को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले छह जहाजों में 2 बहुत बड़े गैस कैरियर, 2 लॉन्ग-रेंज टैंकर, 1 सुप्रामैक्स टैंकर और 1 पैनामैक्स टैंकर शामिल थे. अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

रिपोर्ट में दावा किया गया कि लगातार कम होती जहाज आवाजाही इस बात का संकेत है कि होर्मुज से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के लिए सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है. ईरान ने हाल में कई जहाजों को अपनी ब्लैकलिस्ट में भी शामिल किया है, जिससे तेल और गैस कारोबार के लिए जोखिम बढ़ा है. आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जिवा ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया भर में कर्ज लेने की लागत बढ़ रही है और विकासशील देशों की कर्ज से जुड़ी प्रगति खतरे में पड़ रही है. उन्होंने कहा कि कुल कर्ज के बढ़ते स्तर के साथ-साथ, अभी भी बंद पड़े इस जलमार्ग के कारण महंगाई का दबाव भी बॉन्ड यील्ड को ऊपर ले जा रहा है.

ट्रंप ने धमकी दी है कि अमेरिकी सेना जब चाहे तब ईरान पर फिर से हमला करने के लिए तैयार है. उनका दावा है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्‍ट्रेट के आसपास ईरान की ओर से हाल ही में लगाए गए या दोबारा तैयार किए गए सभी नए उपकरणों को नष्ट कर दिया है. अमेरिका ने मंगलवार (1 सितंबर 2026) की रात को ईरान पर हमला किया था. ईरान के अनुसार, इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि वह इन रिपोर्टों की जांच कर रहा है और अमेरिकी सेना जानबूझकर कभी भी नागरिकों को निशाना नहीं बनाती.

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह वास्तव में होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम बदलकर अपने नाम पर रखना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, नहीं, नहीं… यह सिर्फ एक सुझाव के तौर पर कहा गया था. उन्होंने पिछले महीने लॉन्ग आइलैंड में एक रैली के दौरान भी कहा था कि ईरान को हराने के बाद वह होर्मुज स्‍ट्रेट को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने पर विचार कर सकते हैं. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने सभी पक्षों को याद दिलाया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना चाहिए, जिसमें नागरिकों की सुरक्षा, संतुलित कार्रवाई और अधिकतम सावधानी बरतने जैसे सिद्धांत शामिल हैं.

ईरानी सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान नई रणनीति अपनाएगा. उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि तेहरान की नई रणनीति उसकी बुनियाद हिला देगी. उन्होंने लिखा, ‘ईरान सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ कूटनीति और आर्थिक प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए भी नई रणनीति अपनाएगा.’ वहीं ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने भी इमोशनल एक्स पोस्ट में सिरिक पर हुए हमले को युद्ध अपराध बताया. उन्होंने कहा कि बमबारी वहां की गई जहां शादी की रस्म अदा की जा रही थी. बाघेई के अनुसार ये अमेरिका की हताशा का प्रमाण है. हमलों के जवाब में ईरान ने भी जॉर्डन और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment