लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, यादगार हुए किरदार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


जन्माष्टमी आते ही कान्हा की बाल लीलाओं से लेकर उनकी शरारतें और गीता के संदेश याद आने लगते है. फिल्मों और टीवी ने कृष्ण की एक तस्वीर लोगों के मन में जरूर बना दी है. पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं रहा, क्योंकि इस किरदार के साथ दर्शकों की आस्था भी जुड़ी होती है.

यही वजह है कि जब कोई अभिनेता कृष्ण बनकर स्क्रीन पर आता है तो उसके लुक से लेकर बोलने के अंदाज तक हर चीज पर दर्शकों की नजर रहती है. हिंदी से लेकर तेलुगु और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में कई कलाकारों ने कृष्ण का किरदार निभाया है. कुछ कलाकारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया, तो कुछ की कृष्ण के रूप में पहचान लंबे समय तक याद रही.

अक्षय कुमार बने कृष्ण

अक्षय कुमार – बॉलीवुड में जब पर्दे पर कृष्ण के किरदार की बात होती है तो अक्षय कुमार का नाम जरूर आता है. 2012 में आई फिल्म ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी आम धार्मिक धारणाओं पर सवाल उठाने वाले कांजी लालजी मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है और इसी कहानी में कृष्ण के रूप में अक्षय उनके साथ खड़े नजर आते हैं. फिल्म में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया.

ये भी पढ़ें:- ‘जन नायकन’ बनी वर्ल्डवाइड कॉलीवुड की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन

पवन कल्याण का कृष्ण अवतार

पवन कल्याण – तेलुगु सिनेमा में पवन कल्याण ने भी कृष्ण का किरदार निभाया. 2015 में आई ‘गोपाल गोपाला’ दरअसल ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ की तेलुगु रीमेक थी. इसमें पवन कल्याण ने कृष्ण का रोल किया. फिल्म में उनका किरदार आम इंसान के रूप में नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी में उनका कृष्ण रूप सामने आता है. पवन की लोकप्रियता को देखते हुए कृष्ण के इस किरदार ने तेलुगु दर्शकों के बीच भी काफी ध्यान खींचा.

एन. टी. रामा राव की यादगार भूमिका

एन. टी. रामा राव – भारतीय सिनेमा में कृष्ण के किरदार को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने वाले कलाकारों की बात हो तो एन. टी. रामा राव का नाम भी खास है. उन्होंने 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया, जिनमें ‘माया बाजार’, ‘श्री कृष्ण तुलाभरणम’, ‘श्री कृष्ण विजयमु’, ‘श्री कृष्ण सत्य’ और ‘पांडव वनवासम’ जैसी फिल्में शामिल हैं. कृष्ण के रूप में उनका अंदाज उस दौर के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा.

जेमिनी गणेशन ने भी निभाया किरदार

जेमिनी गणेशन – पुराने दौर की बात करें तो जेमिनी गणेशन ने भी पर्दे पर कृष्ण का रूप धारण किया था. 1948 की फिल्म ‘चक्रधारी’ से उनका नाम कृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकारों में लिया जाता है. उस समय धार्मिक कहानियों पर फिल्में बनाना और उनमें देवी-देवताओं के किरदार दिखाना भारतीय सिनेमा का अहम हिस्सा था. ऐसे में कृष्ण का किरदार निभाना कलाकार के लिए सिर्फ अभिनय नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी माना जाता था.

सचिन पिलगांवकर बने बाल कृष्ण

सचिन पिलगांवकर – सचिन पिलगांवकर का नाम भी इस लिस्ट में खास है. उन्होंने बहुत कम उम्र में कृष्ण का किरदार निभाया. 1971 की फिल्म ‘श्री कृष्ण लीला’ में वह बाल कृष्ण के रूप में नजर आए थे. इसके बाद 1979 में आई ‘गोपाल कृष्ण’ में उन्होंने बड़े कृष्ण का किरदार निभाया. फिल्म में सचिन के साथ जरीना वहाब भी थीं.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में तबाही, बिक गए 1 लाख से ज्यादा टिकट, जानें- कलेक्शन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment