लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाब विधानसभा चुनाव:राष्ट्रीय एकता-नशा मुक्ति होगा भाजपा का एजेंडा, दलितों-युवाओं पर रहेगा सबसे अधिक फोकस – Punjab Assembly Election Bjp Agenda National Unity Drug Free State Focus On Dalits And Youth

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपनी दिशा तय कर दी है। चुनाव में भाजपा का एजेंडा राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्त पंजाब होगा।

पार्टी के फोकस में सबसे बड़ी दलित आबादी और युवा वर्ग रहेगा। इस दौरे के साथ ही भाजपा ने राज्य में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने का भी संकेत दे दिया है। ऐसे कई कारण हैं, जिसके चलते भाजपा को चुनावी रणनीति को दलित आबादी और युवा वर्ग पर फोकस करने में लाभ नजर आ रहा है। राज्य में 30 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित हैं, जबकि दलित आबादी का 50 सीटों पर खासा प्रभाव है।

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर इस बिरादरी में पैठ बनी तो भाजपा राज्य में अपनी मजबूत पहचान बना सकती है। इसी रणनीति के तहत नितिन ने अपने दौरे में राज्य इकाई को मालवा, माझा और दोआबा के ग्रामीण इलाकों में युद्ध स्तर पर संपर्क अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: योगी का राह पर चले शुभेंदु?: ‘मुगलों-पठानों के नाम पर नहीं होगी कोई सड़क’, बंगाल के मुख्यमंत्री का बड़ा एलान

सूत्रों ने बताया कि मजबूत संदेश देने के लिए भाजपा इस बार टिकट वितरण में दलित बिरादरी और युवा वर्ग को विशेष तरजीह देगी। पार्टी के एक रणनीतिकार ने कहा कि दलित आबादी के कई समूहों मसलन मजहबी सिख, राम दसिया, आधी धर्मी, वाल्मिकी में बंटे होने के कारण इनका सियासी रसूख कायम नहीं हो पाया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

दिल्ली में हत्या:तिलक नगर में चाकू से गोदकर ले ली युवती की जान, वारदात के समय अकेली थी घर में; आरोपी फरार – Murder In Delhi: Young Woman Stabbed To Death In Tilak Nagar

Leave a Comment