लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दादा की तरह क्रिकेटर बनना चाहता है करीना का बड़ा बेटा तैमूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को लेकर एक इंटरव्यू में बात करते हुए उसके फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है. करीना ने अपने बेटे को बिल्कुल अपने जैसा बताते हुए कहा कि वो आगे जाकर एक्टिंग फील्ड में अपना करियर नहीं बनाना चाहता है, बल्कि तैमूर की इच्छा है कि वो इंटरनेशनल लेवल पर बतौर क्रिकेटर या फुटबॉलर अपनी पहचान बनाए. करीना ने कहा कि हमें उसे अपने रास्ते पर कदम बढ़ाने के लिए उसका हौंसला बढ़ाना चाहिए.

स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहता है करीना का बड़ा बेटा

दो बेटों की मां करीना कपूर ने हाल ही में पॉडकास्टर हनुमान दास के साथ बातचीत में अपने बड़े बेटे तैमूर के फ्यूचर प्लान को लेकर बात की. उन्होंने तैमूर को लेकर कहा, ‘टिम (तैमूर) को स्पोर्ट्स में बेहद दिलचस्पी है. जब वो बोलता है कि मैं क्रिकेटर या फुटबॉलर बनना चाहता हूं, तो मैं उससे पूछती हूं कि तुम ये ही करना चाहते हो? फिर वो कहता है, ‘हां, मैं ग्लोबल लेवल पर फुटबॉल या क्रिकेट खेलना चाहता हूं.’ मैं उससे कहती हूं कि तुम्हें ये सच करके दिखाना पड़ेगा. उसे सही रास्ता देने के लिए उसका प्रोत्साहन बढ़ाना होगा.’

ये भी पढ़ें: अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी ‘हनुमान अंश’, जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?

उसे एक्टर नहीं बनना है…’

करीना ने आगे बताया कि उनका बेटा एक्टर नहीं बनना चाहता है और ऐसा नहीं है कि फिल्मी परिवार से जुड़े होने के कारण वो एक्टर नहीं बनना चाहता है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हो सकता है कि आगे जाकर वो अपना फैसला बदल दे. मुझे कभी स्पोर्ट्स में दिलचस्पी नहीं रही. मैं स्विमिंग को काफी पसंद करती थी. मैं स्क्रीन पर अलग-अलग किरदार निभाना चाहती थी और ये बात मुझे तैमूर की उम्र से ही पता थी. मुझे लगता है कि वो मेरे जैसा है और जब वो कहता है कि उसे ये करना है तो मैं मानती हूं कि वो उस चीज को लेकर बिल्कुल पक्का है.’

दादा की तरह क्रिकेटर बनना चाहता है करीना का बड़ा बेटा तैमूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

तैमूर के दादा रह चुके हैं क्रिकेटर

बता दें कि तैमूर के दादा, करीना के ससुर और सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारत के मशहूर क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी. दादा की राह पर पोता तैमूर भी चलना चाहता है. बता दें कि तैमूर 10 साल का होने वाला है. उनका जन्म दिसंबर 2010 में हुआ था.

दादा की तरह क्रिकेटर बनना चाहता है करीना का बड़ा बेटा तैमूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

‘दायरा’ में नजर आएगी करीना

करीना कपूर साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है.

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ से रक्षाबंधन पर हुई गलती, अब हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- ‘भावनाओं में बहकर…’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment