लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या? – Chatgpt Water Consume Altman Says California Almond 38000 Queries What Else Does The Claims Say Know Concerns

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सार

चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने पर क्या उतने पानी का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे जल संकट का खतरा हो? एआई के उपयोग पर बहस के बीच ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में बादाम उगाने में लगने वाले पानी और चैटजीपीटी के डेटा सेंटर पर इस्तेमाल होने वाले पानी की तुलना की है। ऑल्टमैन का कौन सा बयान चर्चा में है? जानिए इस खबर में

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण पानी की भी अत्यधिक खपत हो रही है। एआई डेटा सेंटर के पर्यावरणीय प्रभाव और जल खपत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल के एवज में पानी के उपयोग संबंधी दावों पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने चैटजीपीटी में पानी की खपत की तुलना कैलिफोर्निया के एक बादाम को उगाने में लगने वाले पानी से की। ऑल्टमैन ने दावा किया कि 38,000 चैटजीपीटी प्रश्नों में उतना ही पानी लगता है, जितना एक बादाम उगाने में।

क्या गलत हो सकता है सैम का आकलन?

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जो लोग एक बार में कई बादाम खाते हैं, वे शायद ही कभी अपने जल पदचिह्न पर विचार करते हैं। हालांकि, ऑल्टमैन ने स्वीकार किया कि वह यह आंकड़ा अपनी याददाश्त से बता रहे थे और यह गलत भी हो सकता है। एआई को शक्ति प्रदान करने वाले डेटा केंद्रों की पर्यावरणीय लागत पर बढ़ती जांच के बीच ऑल्टमैन ने भारी मात्रा में पानी के इस्तेमाल की जरूरत संबंधी दावों को खारिज किया है।

ऑल्टमैन की बादाम से तुलना

एक पॉडकास्ट के दौरान ऑल्टमैन ने कहा कि लगभग 38,000 चैटजीपीटी प्रश्नों में उतना ही पानी उपयोग होता है, जितना कैलिफोर्निया के एक बादाम को उगाने में लगता है। उन्होंने उन वायरल तुलनाओं पर भी निशाना साधा, जो एक चैटजीपीटी प्रश्न को घंटों के स्नान के बराबर बताती हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसी तुलनाएं गहन जांच पर खरी नहीं उतरती हैं।

पानी की खपत को लेकर गणना में कितना अंतर?

ऑल्टमैन ने इससे पहले चैटजीपीटी पर एक प्रश्न पूछने की लागत लगभग 0.32 मिलीलीटर बताई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे से जुड़े शोधकर्ताओं ने साल 2019 में एक अध्ययन में चौंकाने वाले अनुमान लगाए थे। इसके मुताबिक कैलिफोर्निया के एक बादाम को उगाने में औसतन 3.56 लीटर पानी लगता है। दोनों आंकड़ों पर गणना करने से पता लगा कि वास्तव में चैटजीपीटी पर 11,000 प्रश्न पूछने पर उतने ही पानी की खपत होगी, जितना एक बादाम उगाने में। यह ऑल्टमैन के बताए गए 38,000 से काफी कम है। ऐसे में अनुमान कितने ठोस हैं, या इनमें अनिश्चितता है इसका पता लगाना जटिल है।

डेटा सेंटर पर पानी के उपयोग को लेकर चिंता क्यों?

दरअसल, एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके डेटा सेंटर को ठंडा रखने के काम में लगने वाले पानी की मात्रा एक ज्वलंत मुद्दा है। खासकर उन क्षेत्रों में जो पहले से ही जल संकट से जूझ रहे हैं। सर्वर को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए आमतौर पर उपयोग की जाने वाली वाष्पीकरण शीतलन प्रणालियां भारी मात्रा में पानी खींचती हैं। कई शोधकर्ताओं ने जल-दुर्लभ क्षेत्रों पर पड़ने वाले इस दबाव को उजागर किया है। हालांकि, ओपनएआई के सीईओ ऑल्टमैन ने इस धारणा को खारिज किया है।

क्या है एआई और पानी को लेकर ऑल्टमैन के दावे?

उन्होंने कहा, आज के डेटा सेंटर पुराने समय की अत्यधिक जल-गहन शीतलन विधियों पर निर्भर नहीं। उन्होंने दावा किया कि एक बहुत बड़े आधुनिक केंद्र पर रोजमर्रा के कामों (जैसे सिंक और टॉयलेट) में इस्तेमाल होने वाला पानी, किसी आम ऑफिस बिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले पानी के बराबर हो सकता है। बहरहाल, सर्वर को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले ‘इवैपोरेटिव कूलिंग सिस्टम’ में बहुत ज्यादा पानी खर्च होने को लेकर रिसर्च में जताई गई चिंता और ऑल्टमैन के दावे दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुर्खियां:इसरो के उपग्रह ईओएस-05 का सफल प्रक्षेपण, आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम; तेल की कीमत में फिर तेजी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

मस्क की ‘साइबरकैब’ में नहीं होगा स्टीयरिंग:फिर कैसे रुकेगी गाड़ी? अमेरिका में शुरू हुई नई सेवा – Musk Launches Steering-wheel-free Taxi Service In Bet Riders Lose ‘no Control’ Fears, Hop Inside

भारतीय रेल:10 सितंबर से 36 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदलेगा और कुछ रद्द; यात्रा से पहले कर लें पता – Indian Railways: 36-day Block Starting September 10; Routes Of Several Trains To Change, And Some To Be Cancel

लेह:लद्दाख के सातों जिलों में अब होगी हिल काउंसिल, एलजी की मंजूरी; चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने के हालात – All Seven Districts Of Ladakh Will Now Have Hill Councils; Lg Grants Approval.

दिल्ली:श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ – Online Application Process For Shri Dorilal Agarwal National Scholarship For Meritorious Students 2026 Begun

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, वाहनों को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी – Brics Summit: Government Offices In Delhi To Remain Closed On September 11.

Leave a Comment