लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, वाहनों को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी – Brics Summit: Government Offices In Delhi To Remain Closed On September 11.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते कार्मिक मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही वाहनों की आवाजाही को लेकर दिल्ली सरकार पहले ही ट्रैफिक एडवायजरी जारी कर चुकी है। इस बार ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में होगा। 

सम्मेलन के लिए पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ हाई-लेवल बैठक

दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक चलने वाले ब्रिक्स सम्मलेन को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हाई-लेवल अंतरराज्यीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता दिल्ली पुलिस के आयुक्त अनुराग कुमार ने की। इसमें पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सुरक्षा के कई इंतजामों को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सीमा पर चेकिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और संदिग्ध तत्वों के वेरिफिकेशन से जुड़े इनपुट एक-दूसरे के साथ साझा किए। खुले इलाकों से ड्रोन या अन्य उड़ने वाली चीजों की आवाजाही को रोकने और संदिग्ध वाहनों या लोगों की जानकारी तुरंत साझा करने पर जोर दिया गया। बॉर्डर्स पर अवैध घुसपैठ रोकने का प्लान भी पड़ोसी राज्यों के साथ साझा किया गया। 

पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने कहा कि सुरक्षा के साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जाए कि आम जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि रेडियो, सोशल मीडिया, टीवी और अखबारों के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी आम लोगों तक पहले से ही पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने एनसीआर पुलिस को एडवाइजरी जारी करने को कहा है। लोगों के लिए बनाए जाने वाले वैकल्पिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त और वहां फ्री पार्किंग की सुविधा देने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेह:लद्दाख के सातों जिलों में अब होगी हिल काउंसिल, एलजी की मंजूरी; चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने के हालात – All Seven Districts Of Ladakh Will Now Have Hill Councils; Lg Grants Approval.

दिल्ली:श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ – Online Application Process For Shri Dorilal Agarwal National Scholarship For Meritorious Students 2026 Begun

Isro Eos-05 Mission:इसरो ने अंतरिक्ष में भेजा ईओएस-05 उपग्रह, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण; वी नारायणन क्या बोले? – Isro Gslv-f17 Eos-05 Mission satish Dhawan Space Centre Sriharikota dr V Narayanan Earth Observation Setallite

एक्सप्लेनर:इसरो की बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, ये कैसे करेगा काम और क्यों है खास? – Isro’s Big Leap, How Eos-05 Will Track Changes On Earth From 36,000 Km Above

तेल की कीमतों में फिर तेजी:ब्रेंट 97 डॉलर के पार, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख; क्या बढ़ेगी चिंता? – Oil Prices Edge Higher, While World Shares Are Mixed After Wall Street Gains

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026:आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें – Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna Will Be Born At Midnight Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

Leave a Comment