खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इसरो ने ईओएस-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है। देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है और मथुरा-वृंदावन में खास आयोजन हो रहे हैं। उधर, भारतीय रेल ने 10 सितंबर से 36 दिन के ब्लॉक का एलान किया है। इससे कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे और कुछ रद्द होंगी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम पर पोस्ट को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को बंगाल पुलिस ने समन भेजा है। वृंदावन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1051 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दिया है। दिल्ली में दिव्यांग छात्रों के लिए राष्ट्रीय मेधावी छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 97 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। बिग बॉस 20 के घर की अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। टाटा को लेकर एक देश के राष्ट्रपति के बयान ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। चैटजीपीटी के इस्तेमाल में पानी की खपत पर सैम ऑल्टमैन का दावा चर्चा में है। खेल में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, स्मृति मंधाना ने मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 12
इसरो के उपग्रह का प्रक्षेपण
– फोटो : इसरो
ISRO EOS-05 Mission: इसरो ने अंतरिक्ष में भेजा ईओएस-05 उपग्रह, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण; वी नारायणन क्या बोले?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज ईओएस-05 उपग्रह का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया। इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत कई पूर्व इसरो अध्यक्षों की मौजूदगी में हुआ प्रक्षेपण कई मायनों में ऐतिहासिक है। इसरो के मुताबिक जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के माध्यम से किया गया प्रक्षेपण जीएसएलवी की 19वीं उड़ान है। चार सितंबर को मध्यरात्रि के करीब तीन घंटे बाद 02:55 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित उपग्रह भारत का पहला अत्याधुनिक भू-तुल्यकालिक इमेजिंग सैटेलाइट (imaging satellite from Geosynchronous orbit) है। पढ़ें पूरी खबर

3 of 12
रोशनी से जगमग श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें
आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, गूंजेगी मंगल बधाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर यह लोकोक्ति समूचे ब्रज को झंकृत किए हुए है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास पूरे ब्रज में हिलोरें ले रहा है। हर ब्रजवासी अपने कान्हा के आगमन का पलक-पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहा है। उनके स्वागत के लिए ब्रज स्वर्ग सा सज गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और रंग बिरंगी रोशनी से शहर के समूचे मार्ग और चौराहे यहां तक की गलियां तक रोशन हैं। शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे तो हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज में आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
सांकेतिक चित्र
– फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेल: 10 सितंबर से 36 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदलेगा और कुछ रद्द; यात्रा से पहले कर लें पताचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्यों के कारण 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 36 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लागू किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा, कुछ को रद्द किया जाएगा और कुछ का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा। इस अवधि के दौरान कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, कालका-अंबाला पैसेंजर, चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस, जालंधर-अंबाला पैसेंजर, अंबाला-दौलतपुर चौक पैसेंजर और अंबाला-जालंधर पैसेंजर शामिल हैं। छह ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले या प्रारंभिक स्टेशन से ही शुरू होंगी। पढ़ें पूरी खबर

5 of 12
महुआ मोइत्रा, टीएमसी, सांसद
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमित शाह के कार्यक्रम पर महुआ की पोस्ट: अब बंगाल पुलिस ने भेजा समन; आखिर क्या लिखा था ऐसा?
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। मामला उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि उनकी एक पोस्ट से सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता था। डायमंड हार्बर साइबर अपराध पुलिस ने महुआ मोइत्रा को शनिवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें गैर-जमानती धाराएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर


