लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 4 को लेकर प्लानिंग शुरू

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी है. फिल्म के 3 पार्ट्स आ चुके हैं. अब फिल्म के नए पार्ट को लेकर खबरें हैं. फिल्म के चौथे पार्ट के लिए कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार फिर से साथ आ रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म 2027 के सेकंड हाफ में फ्लोर पर जाएगी. 

‘भूल भुलैया 4’ की स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. क्रिएटिव टीम कई आईडिया पर काम कर रही है फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए.  फिल्म के 2027 के सेकंड हाफ में फ्लोर पर ले जाने का प्लान है.’

ये भी पढ़ें- Jana Nayagan Release Date: बेटे जेसन की ‘सिग्मा’ से होगा थलपति विजय की फिल्म का क्लैश?

आगे लिखा, ‘कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा के रोल में दिखेंगे.  भूषण कुमार फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. अगले कुछ महीने में स्क्रीनप्ले लॉक हो जाएगा. मेकर्स फिल्म के लिए अच्छी और स्ट्रॉन्ग स्क्रिप्ट चाहते हैं. इसके बाद डायरेक्टर फाइनल होंगे.’ 

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?

‘भूल भुलैया’ के तीनों पार्ट्स

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 2007 में आया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. फिल्म में विद्या बालन, अमीषा पटेल, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 39 मिनट था. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

फिल्म का दूसरा पार्ट 2022 में आया था. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे. फिल्म में तबु फीमेल लीड में थीं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट थी और फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म का तीसरा पार्ट 2024 में रिलीज हुआ. इस फिल्म में भी कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे. फिल्म सुपरहिट रही और 230 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी दिखी थीं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment