लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स को न फेंकें, ऐसे बनाएं स्टाइलिश टोकरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Cardboard Basket: घर में सामान खरीदने के बाद कार्डबोर्ड के बॉक्स अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं. लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हीं पुराने बॉक्स को एक सुंदर और काम की टोकरी में बदला जा सकता है. इसका इस्तेमाल कपड़े, खिलौने, किताबें, कॉस्मेटिक्स या घर की छोटी-छोटी चीजें रखने के लिए किया जा सकता है. आइए जानते हैं कार्डबोर्ड बॉक्स से स्टाइलिश टोकरी बनाने का आसान तरीका.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

DIY Cardboard Basket: टोकरी बनाने के लिए चाहिए ये सामान

  • एक मजबूत कार्डबोर्ड बॉक्स
  • कैंची या कटर
  • गोंद
  • जूट की रस्सी या मोटा धागा
  • पुराना कपड़ा
  • स्केल और पेंसिल
  • सजाने के लिए रिबन या लेस
  • जरूरत के हिसाब से रंग या पेपर

सबसे पहले बॉक्स को दें टोकरी का आकार

सबसे पहले कार्डबोर्ड बॉक्स को अच्छी तरह साफ कर लें. अब उसकी ऊंचाई अपनी जरूरत के हिसाब से तय करें. अगर बॉक्स ज्यादा ऊंचा है, तो स्केल की मदद से चारों तरफ एक बराबर निशान लगाकर ऊपर का अतिरिक्त हिस्सा काट दें.

किनारों को बराबर रखने की कोशिश करें, ताकि टोकरी देखने में साफ-सुथरी लगे. अगर आप इसमें कपड़े या हल्का सामान रखने वाली टोकरी बना रही हैं, तो कार्डबोर्ड को बहुत ज्यादा छोटा न करें.

DIY Cardboard Basket: जूट की रस्सी से बनाएं स्टाइलिश लुक

अब टोकरी को खूबसूरत बनाने के लिए जूट की रस्सी लें. बॉक्स के निचले हिस्से से रस्सी चिपकाना शुरू करें. थोड़ा-थोड़ा गोंद लगाते हुए रस्सी को चारों तरफ गोलाई में लपेटते जाएं.

ध्यान रखें कि रस्सी के बीच ज्यादा गैप न रहे. इसी तरह बॉक्स की पूरी बाहरी सतह को रस्सी से ढक दें. इससे साधारण कार्डबोर्ड बॉक्स को एकदम देसी और खूबसूरत टोकरी जैसा लुक मिल जाएगा.

अंदर से लगाएं कपड़ा

टोकरी को और अच्छा फिनिश देने के लिए इसके अंदर पुराना साफ कपड़ा लगाया जा सकता है. कपड़े को बॉक्स के अंदर के आकार के हिसाब से काटें और गोंद की मदद से चिपका दें. चाहें तो कपड़े के किनारे को बाहर की तरफ थोड़ा मोड़कर रखें. इससे टोकरी का अंदरूनी हिस्सा भी साफ और सुंदर दिखाई देगा.

हैंडल लगाकर बनाएं और भी उपयोगी

अगर आप इस टोकरी को उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना चाहती हैं, तो इसमें हैंडल भी लगा सकती हैं. इसके लिए जूट की मोटी रस्सी के दो बराबर टुकड़े काटें. बॉक्स के दोनों तरफ छोटे-छोटे छेद करके रस्सी को अंदर से बांध दें. हैंडल को मजबूत रखने के लिए गांठ अच्छी तरह लगाएं.

सजावट में दिखाएं अपनी क्रिएटिविटी

आप टोकरी के किनारे पर लेस, रिबन या कपड़े की पट्टी (DIY Cardboard Basket) लगा सकती हैं. चाहें तो अपनी पसंद का रंग करके भी इसे नया लुक दे सकती हैं. फूलों वाली लेस या साधारण जूट की रस्सी से भी इसे सुंदर बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: लोहे की खिड़की पर जम गई है जिद्दी जंग? इन आसान तरीकों से करें साफ

The post पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स को न फेंकें, ऐसे बनाएं स्टाइलिश टोकरी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment