लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आंधी ने मचाई चारों तरफ तबाही ही तबाही:200 से अधिक बिजली के खंभे गिरे, 13 ट्रांसफार्मर खराब; 260 पेड़ धराशायी – Over 200 Electricity Poles Toppled 13 Transformers Damaged 260 Trees Uprooted In Storm

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हरियाणा के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में गुरुवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कुछ ही मिनटों तक चली तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को चरमरा दिया, वहीं सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। आंधी के कारण फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में 30 से 32 बिजली फीडरों पर असर पड़ा, जिससे 200 से अधिक बिजली के खंभे धराशायी हो गए और 12 से 13 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नुकसान का आंकलन अभी भी जारी है।





Over 200 electricity poles toppled 13 transformers damaged 260 trees uprooted in Storm

आंधी में गिरा बिजली ट्रांसफर्मर
– फोटो : अमर उजाला


बिजली विभाग युद्धस्तर पर जुटा

आंधी के बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की टीमें तुरंत मैदान में उतरीं। क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य लगातार जारी है। विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। हालांकि अभी भी 5 से 7 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Over 200 electricity poles toppled 13 transformers damaged 260 trees uprooted in Storm

क्षतिग्रस्त बिजली ट्रांसफर्मर
– फोटो : अमर उजाला


एसडीओ बोले- जल्द बहाल होगी पूरी आपूर्ति

डीएचबीवीएन के एसडीओ घनश्याम दास ने बताया कि आंधी के कारण बिजली नेटवर्क को व्यापक नुकसान पहुंचा है। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं और शेष गांवों में भी जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर लगाया गया है ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।


Over 200 electricity poles toppled 13 transformers damaged 260 trees uprooted in Storm

आंधी में गिरा पेड़
– फोटो : अमर उजाला


गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर भी दिखा तूफान का असर

तेज आंधी का असर गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग सहित कई प्रमुख और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी देखने को मिला। वन विभाग के 260 से अधिक पेड़ टूटकर या जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Over 200 electricity poles toppled 13 transformers damaged 260 trees uprooted in Storm

तूफान से गिरे पेड़


वन विभाग ने संभाला मोर्चा

पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्गों पर यातायात को सामान्य किया गया। विभाग की तत्परता के चलते किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपीएससी भर्ती 2026:विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? – Upsc Recruitment 2026: 212 Vacancies Announced For Specialists, Assistant Professors And More

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

‘ब्रिक्स सिर्फ बड़े बाजार नहीं, आर्थिक नेटवर्क’:जय श्रॉफ बोले- एक की ताकत दूसरे के काम आएगी – Brics Business Forum Economic Network Jai Shroff India Global Trade

शमी को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली?:कहा- उम्र बढ़ने पर टीम से बाहर होना सामान्य; 2027 विश्व कप पर भी रखी बात – Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected

सियासत:वंदे मातरम पर आपत्ति का उमर-फारूक ने दिया खड़े होकर जवाब, सवाल- कांग्रेस चाहती है कश्मीरी जेल जाएं? – Politics: Omar And Farooq Stand Up To Respond To Congress’s Objection To Vande Mataram.

कच्चे तेल में लगी ‘आग’:108 डॉलर के पार पहुंची कीमत; पश्चिम एशिया की जंग से भारत पर कितना असर? – Crude Oil Price 108 Dollar West Asia Tensions India Economy

Leave a Comment