लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शमी को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली?:कहा- उम्र बढ़ने पर टीम से बाहर होना सामान्य; 2027 विश्व कप पर भी रखी बात – Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और आज भी ‘एक पूर्ण चैंपियन’ हैं। शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 36 वर्षीय शमी इसके बाद से लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने ईस्ट जोन को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीतने में भी मदद की।

‘शमी का घरेलू क्रिकेट खेलना देखकर खुशी होती है’

ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गांगुली ने शमी के लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने और प्रदर्शन करने की तारीफ की। उन्होंने कहा “शमी के लिए जो बात मुझे खुश करती है, वह यह है कि वह दिन-ब-दिन घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं और प्रदर्शन करते हैं। यह देखना शानदार है। उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है।”

2027 वनडे विश्व कप पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी

गांगुली से जब 2027 वनडे विश्व कप में शमी की वापसी की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे लेकर कोई भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह अभी बहुत दूर है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह अगले साल अक्तूबर में है। अभी काफी समय है।

‘उम्र बढ़ने के साथ ऐसा सभी के साथ होता है’

शमी को सीनियर चयन समिति की ओर से नजरअंदाज किए जाने के सवाल पर गांगुली ने इससे साफ तौर पर असहमति जताई। उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि उम्र बढ़ने के साथ टीम से बाहर होना हर खिलाड़ी के साथ हो सकता है। गांगुली ने कहा कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है। वह एक पूर्ण चैंपियन हैं। लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, ऐसा होता है। जब मुझे 10,000 रन बनाने के बाद एक साल के लिए विश्व कप वनडे क्रिकेट से बाहर किया गया था, तब मैंने वापसी का रास्ता खोज लिया था। इसलिए ऐसा सभी के साथ होता है। गांगुली ने इस मौके पर ईस्ट जोन को लंबे इंतजार के बाद दलीप ट्रॉफी जीतने पर बधाई भी दी।

ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी के लिए गांगुली आशावादी

गांगुली ने ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए लक्ष्य बनाने की सलाह दी और उम्मीद जताई कि वह भारतीय टीम में लौट सकते हैं। गांगुली ने कहा कि उन्होंने गुरुवार दोपहर किशन से बात की। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन को शानदार और उल्लेखनीय बताया।

उन्होंने कहा कि हर युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है और उम्मीद है कि वह भी खेलेगा। उसने विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली और दलीप ट्रॉफी के सभी फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है। गांगुली ने कहा कि अगर किशन लगातार रन बनाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट उनके लिए अहम होना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर बड़े मुकाबलों में किशन के प्रदर्शन का जिक्र किया। ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

‘ब्रिक्स सिर्फ बड़े बाजार नहीं, आर्थिक नेटवर्क’:जय श्रॉफ बोले- एक की ताकत दूसरे के काम आएगी – Brics Business Forum Economic Network Jai Shroff India Global Trade

सियासत:वंदे मातरम पर आपत्ति का उमर-फारूक ने दिया खड़े होकर जवाब, सवाल- कांग्रेस चाहती है कश्मीरी जेल जाएं? – Politics: Omar And Farooq Stand Up To Respond To Congress’s Objection To Vande Mataram.

कच्चे तेल में लगी ‘आग’:108 डॉलर के पार पहुंची कीमत; पश्चिम एशिया की जंग से भारत पर कितना असर? – Crude Oil Price 108 Dollar West Asia Tensions India Economy

यूपी:अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में – Up: Ashok Siddhartha Ends Akash Anand’s Political Career, Mayawati Takes Action

एक्सप्लेनर:जिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 25 साल पहले हुआ आतंकी हमला, वो बना कैसे था; गिरने के बाद वहां क्या हुआ? – Explainer: How Was The World Trade Center Built, And What Happened After The 9/11 Attack?

Leave a Comment